Kusha Kapila पति Zorawar से तलाक की घोषणा करने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'बॉलीवुड की हवा लग गई'

हाल ही में, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की, जिसके लिए वह अब बेरहमी से ट्रोल हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kusha Kapila पति Zorawar से तलाक की घोषणा करने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'बॉलीवुड की हवा लग गई'

फेमस सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला (Kusha Kapila) अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं, जिनके फनी वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा, कुशा कई फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'घोस्ट स्टोरीज़', 'मसाबा मसाबा', 'सेल्फी', 'बेहेंसप्लेनिंग', 'केस तो बनता है' और 'कॉमिकस्तान' जैसे शोज शामिल हैं। हालांकि, इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की है।

कुशा ने शादी के 6 साल बाद की पति जोरावर से अलग होने की घोषणा

26 जून 2023 को कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी के 6 साल बाद पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक लेने की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे अपने जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते थे और उन्होंने चीजों को सुलझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे अब ऐसा नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने अपने इस फैसले को मुश्किल बताया।

KUSHA KAPILA

पति से अलग होने की घोषणा करने पर ट्रोल हुईं कुशा कपिला

जैसे ही कुशा ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की, वैसे ही नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनके तलाक के लिए कुशा की सफलता और स्टारडम को जिम्मेदार ठहराया, तो कुछ ने कहा कि अपने पार्टनर से तलाक लेने का ट्रेंड चल रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ''कुछ नहीं बस, पैसे और स्टारडम का नशा है।'' वहीं, एक अन्य ने लिखा, ''क्या अपने पार्टनर से अलग होने का ट्रेंड चल रहा है? मेरा मतलब है कि हर कोई ऐसा क्यों कर रहा है!!? पिछले 2 महीनों में बहुत सारे अलगाव देखे हैं। यह बहुत हार्टब्रेकिंग है।'' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

KUSHA KAPILA

KUSHA KAPILA

KUSHA KAPILA

KUSHA KAPILA

'रेडिट' यूजर्स ने कुशा को कहा- 'वह बॉलीवुड की हवा लगने का क्लासिक केस हैं'

कुशा कपिला द्वारा जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा के तुरंत बाद एक 'Reddit' यूजर ने उनकी पोस्ट को दोबारा पोस्ट किया। इसके बाद नेटिजंस ने उनके पुराने स्टेटमेंट्स को सर्च करना शुरू कर दिया, जिनमें कुशा ने अप्रत्यक्ष रूप से अलगाव के हिंट दिए थे। इसके अलावा, नेटिजंस ने कुशा और जोरावर के अलगाव के कुछ कारण भी बताए। कुछ का कहना है कि कुशा ने ज़ोरावर का अपमान किया था, वहीं कुछ का कहना था कि उन्हें बॉलीवुड की हवा लग गई है। एक नेटिजन ने कमेंट में लिखा, ''वह बॉलीवुड की हवा लगने का एक क्लासिक केस हैं। थोड़े दिन बाद धरती पर वापस आने पर उन्हें इसका एहसास होगा।''

KUSHA KAPILA

KUSHA KAPILA

कुशा और जोरावर की लव स्टोरी

बता दें कि कुशा और जोरावर पहली बार एक शादी में एक-दूसरे से मिले थे। वह ज़ोरावर ही थे, जिन्होंने उन्हें एक ओपन बार में ड्रिंक ऑफर की थी। कुशा को ये बेवकूफी लगी। हालांकि, कुशा को जोरावर की यही बात काफी पसंद आ गई और वे आपस में जुड़ने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं, ज़ोरावर ने कुशा को उनके फिजिकल इश्यूज से निपटने में भी मदद की। इसके बाद चार साल साथ रहने के बाद, कुशा ने 2017 में गुड़गांव में एक अंतरंग आनंद कारज समारोह में जोरावर के साथ शादी कर ली थी। हालांकि, अब उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।

KUSHA KAPILA

फिलहाल, कुशा और ज़ोरावर के अलगाव पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.