Abhishek के इजहार के बाद Manisha ने Elvish से की फ्लर्टिंग, क्या 'BB OTT2' में दिखेगा लव ट्राएंगल

'बिग बॉस ओटीटी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी को एल्विश यादव के सामने अपनी भावनाओं को कबूल करते हुए देखा गया, जबकि अभिषेक मल्हान ने कहा है कि वह केवल उन्हीं से प्यार करते हैं। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Abhishek के इजहार के बाद Manisha ने Elvish से की फ्लर्टिंग, क्या 'BB OTT2' में दिखेगा लव ट्राएंगल

रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने हमेशा अपने फैंस को कुछ बेहतरीन लव स्टोरीज प्रदान की हैं और इस बार भी वही हो रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' लाइव होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है। अब जैसे-जैसे शो खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है, यह और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड इसी ओर इशारा कर रहा है, क्योंकि कंटेंस्टेंट मनीषा रानी (Manisha Rani) ने हाल ही में एल्विश यादव के लिए अपनी भावनाओं को कबूल किया है। बता दें कि इससे पहले, अभिषेक मल्हान ने मनीषा से कहा था कि वह सिर्फ उन्हीं से प्यार करते हैं।

मनीषा रानी ने एल्विश यादव के साथ की फ्लर्टिंग

'बीबी ओटीटी 2' हाउस में फलक और अविनाश सचदेव की बढ़ती केमिस्ट्री के बाद दो अन्य प्रतियोगियों के बीच रोमांस पनप रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव और मनीषा रानी ने एक-दूसरे से बात की। एल्विश ने मनीषा को बताया कि वह अक्सर उनकी छेड़खानी को मजाक में लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें हैरानी होती है कि क्या सचमुच उनके मन में उनके लिए कोई गहरी भावनाएं हैं।

Manisha Rani

इस पर, मनीषा शरमा गईं और साझा किया कि वह एक व्यक्ति के रूप में एल्विश को बहुत पसंद करती हैं और केवल उनके साथ फ़्लर्ट करती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि वह वापस फ़्लर्ट नहीं करेंगे। हालांकि एल्विश, आशिका से भी वही सवाल पूछते हैं, क्योंकि वह उनका ख्याल रखती हैं, जिससे मनीषा परेशान हो जाती हैं।

'BB OTT 2': Falaq Naaz ने Avinash Sachdev संग स्पेशल बॉन्डिंग पर कहा- 'परिवार को भी नहीं है ऐतराज'...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मनीषा रानी ने एल्विश यादव के लिए अपनी भावनाओं को किया कबूल

बाद में अभिषेक मल्हान को मनीषा रानी को यह कहकर चिढ़ाते हुए देखा गया कि वह एल्विश यादव के प्यार में पड़ गई थीं, जब उन्होंने उन्हें तौलिए में देखा था। इसके तुरंत बाद मनीषा ने एल्विश के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बताया कि अब वह जानती हैं कि उनके मन में एल्विश के लिए भावनाएं हैं। मनीषा ने एल्विश से भी पूछा कि क्या वह भी ऐसा ही महसूस करते हैं। एल्विश ने कोई उत्तर नहीं दिया, लेकिन उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया।

Manisha Rani

मनीषा अपनी भावनाओं के बारे में बात करती रहीं और बताया कि उन्हें एहसास हुआ था कि उनके मन में उनके लिए भावनाएं हैं, लेकिन वह उन्हें बताने से पहले इसे कुछ समय के लिए छिपा कर रखना चाहती थीं। हालांकि, एल्विश ने मनीषा से पूछा कि क्या वह मजाक कर रही थीं या ईमानदार थीं। मनीषा ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वह उन्हें पसंद करने लगी हैं।

मनीषा ने एल्विश यादव से कही अपने प्यार को ​छिपाने की बात

मनीषा ने एल्विश से कहा कि वह इसे अन्य प्रतियोगियों के साथ शेयर न करें, क्योंकि इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। बाद में दोनों के बीच दिल से बातचीत हुई, जिसमें मनीषा ने फिर कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये भावनाएं कब शुरू हुईं। उन्होंने यह भी साझा किया कि आशिका और अभिषेक ने देखा है कि उनके मन में एल्विश के लिए कुछ वास्तविक भावनाएं हैं।

Manisha Rani

जब अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी से किया प्यार का इजहार

हाल ही में, मनीषा रानी ने अभिषेक मल्हान से जिया शंकर के लिए उनकी भावनाओं के बारे में पूछा था। इस पर अभिषेक ने मनीषा को 'आई ओनली लव यू' कहा था। कुछ दिन पहले, अभिषेक के भाई निश्चय ने मनीषा की तारीफ की थी और कहा था कि अगर मौका मिला, तो वह उन्हें भाभी कहकर बुलाना चाहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Manisha Rani

फिलहाल, एल्विश यादव को मनीषा रानी के प्रपोजल पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.