Manushi Chhillar ने 'Cannes 2023' में ऑफ शोल्डर कोर्सेट गाउन के साथ पहना यूनिक नेकलेस, दिखीं सुंदर

पूर्व 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' में व्हाइट कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको उनके लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Manushi Chhillar ने 'Cannes 2023' में ऑफ शोल्डर कोर्सेट गाउन के साथ पहना यूनिक नेकलेस, दिखीं सुंदर

'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपनी शुरुआत की और रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। ब्यूटी क्वीन से अभिनेत्री बनी इस खूबसूरत अदाकारा ने अपने शानदार लुक के साथ सभी का दिल जीत लिया। व्हाइट गाउन में वह 'डिज्नी की राजकुमारी' की तरह लग रही थीं।

मानुषी छिल्लर व्हाइट ऑफ-शोल्डर कोर्सेट गाउन में दिखीं स्टनिंग

मानुषी छिल्लर के लुक की बात करें, तो उन्होंने 'Fovari' ब्रांड का व्हाइट गाउन पहना था। उनके गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन के साथ एक ऑफ-शोल्डर कोर्सेट था। गाउन के सिल्हूट में लेयर्स थीं और इसे एक शीर और नेटेड फैब्रिक से बनाया गया था। एक लंबी ट्रेल के साथ मानुषी ने इको-फ्रेंडली कपड़े का चुनाव किया और व्हाइट आउटफिट में किसी परी की तरह लग रही थीं।

Manushi Chhillar

मानुषी छिल्लर ने स्टेटमेंट नेकलेस से अपने लुक को किया एक्सेसराइज

मानुषी ने अपने लुक को स्ट्रेपी नियॉन हील्स और यूनिक स्टाइल वाले स्टेटमेंट नेकलेस से कंप्लीट किया था। उनके नेकलेस में ग्रीन स्टोन्स लगे थे। उन्होंने मिडिल पॉर्टिंग हेयर, हाईलाइटेड आइब्रो, कोहल रिमेड आईज और न्यूड पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप का विकल्प चुना था।

Manushi Chhillar

जब मानुषी छिल्लर ने जीता था 'मिस वर्ल्ड' का ताज

साल 2017 में मानुषी छिल्लर को 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनाया गया था। उनकी बेमिसाल सुंदरता और बुद्धि के लिए उनकी प्रशंसा की गई थी। वर्ष 2022 में मानुषी ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

Manushi Chhillar

रोहतक शहर में जन्मी 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर एक मेडिकल छात्रा थीं, जब वह पेजेंट में दिखाई दी थीं। वह अपने परिवार के बहुत करीब हैं। वह अपने जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होने का श्रेय अपनी मां डॉ. नीलम छिल्लर को देती हैं। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद एक साक्षात्कार में मानुषी ने खुलासा किया था कि कैसे उनकी मां ने उनके सपनों का सपोर्ट किया था और कहा था, “उनका असीम प्यार, जुनून, साहस और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प मुझे हमेशा आगे बढ़ाता है। उनका कोमल हृदय, लेकिन निर्भीक व्यक्तित्व मुझे दयालु और महत्वाकांक्षी होने के लिए प्रेरित करता है।"

मानुषी छिल्लर कथित तौर पर निखिल कामथ को कर रही हैं डेट

मानुषी कथित तौर पर बिजनेसमैन और 'ज़ेरोधा' कंपनी के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ प्यार में हैं। यह जोड़ी 2021 से एक स्थिर व गंभीर रिश्ते में है और इसे सीक्रेट रखने में कामयाब रही है।

Manushi Chhillar

कुछ समय पहले, रूमर्ड कपल के करीबी एक सूत्र ने कहा था, “दोनों काफी मजबूत चल रहे हैं। वे साथ-साथ रहने भी लगे हैं। वर्तमान में मानुषी अपने बॉलीवुड करियर पर केंद्रित हैं, इस प्रकार वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं, क्योंकि इससे ध्यान हट सकता है। उनके दोस्त और परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं और दोनों इसे कम महत्वपूर्ण रखना चाहते हैं।

जब मानुषी छिल्लर अपनी बोल्ड ड्रेस के लिए हुई थीं ट्रोल, यूजर ने कहा था- 'सब उर्फी से कॉम्पिटिशन कर रही हैं' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, 'कान्स 2023' में मानुषी का डेब्यू लुक हमें बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.