MLA Bhavya Bishnoi ने IAS अधिकारी Pari Bishnoi से रचाई शादी, रेड एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में दिखीं दुल्हन

विधायक भव्य बिश्नोई और आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई शादी करके हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। आइए आपको वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

MLA Bhavya Bishnoi ने IAS अधिकारी Pari Bishnoi से रचाई शादी, रेड एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में दिखीं दुल्हन

हरियाणा के आदमपुर-हिसार से विधायक भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) ने अपने जीवन के प्यार परी बिश्नोई (जो एक आईएएस अधिकारी हैं) के साथ शादी के बंधन में बंधकर मैरिड लाइफ में एंट्री की। कुछ समय पहले दोनों ने हरियाणा में एक ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। बता दें कि भव्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। वहीं, 2019-2020 बैच की आईएएस अधिकारी परी फिलहाल सिक्किम कैडर में तैनात हैं।

भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई की वेडिंग सेरेमनी

24 दिसंबर 2023 को भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई एक ट्रेडिशनल वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे के हो गए। इसके तुरंत बाद दोनों ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की। शादी के लिए भव्य ने मैचिंग पगड़ी और दोशाला के साथ क्रीम कलर का बंदगला सूट चुना था। दूसरी ओर, परी मैचिंग चोली और दुपट्टे के साथ कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, उन्होंने सटल मेकअप और कुंदन ज्वेलरी को चुना था।

Bhavya Bishnoi

Bhavya Bishnoi

Bhavya Bishnoi

Bhavya Bishnoi

जब विधायक भव्य बिश्नोई ने आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई से की थी सगाई

परी बिश्नोई ने 3 मई 2023 को बीकानेर के एक रिसॉर्ट में पारंपरिक रस्मों के बाद दार्जिलिंग में भव्य से सगाई की थी। पारंपरिक सगाई सेरेमनी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी और कई ए-लिस्टर्स ने इसमें भाग लिया था। दार्जिलिंग में आ​योजित समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित कई अन्य लोग शामिल हुए थे। वहीं दूसरे समारोह में राजस्थान के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल, बिश्नोई समुदाय के संत समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। 

Bhavya Bishnoi

सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सगाई से ठीक पहले भव्य ने राजस्थान के रेत के टीलों के बीच परी को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने शादी का प्रपोजल रखा था। पूरे स्थान को रोशनी से सजाया गया था और वे एक साथ बेहद खुश लग रहे थे।

Bhavya Bishnoi

फिलहाल,  हम भी परी और भव्य को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.