Mukesh Ambani ने अपने कर्मचारी Manoj Modi को 1500 करोड़ की 22 मंजिला इमारत की गिफ्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपए की 22 मंजिला आलीशान इमारत तोहफे के रूप में देकर सभी को हैरान कर दिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mukesh Ambani ने अपने कर्मचारी Manoj Modi को 1500 करोड़ की 22 मंजिला इमारत की गिफ्ट

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक व 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सक्रिय रूप से अपनी कंपनी के भविष्य को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अरबपति बिजनेसमैन पहले से ही रिटेल, पेट्रोकेमिकल और टेलीकॉम इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें, तो एक और प्रमुख डिपार्टमेंट जिसमें मुकेश अंबानी काम कर रहे हैं, वह है ग्रीन एनर्जी वेंचर्स, क्योंकि अब यही भविष्य है। कुछ महीनों में, मुकेश अंबानी द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए नई योजनाओं की घोषणा करने की उम्मीद है, जो ग्रोथ और प्रॉफिट के मामले में कंपनी की लॉन्ग-टर्म प्लान्स को पूरा करेगी।

mukesh ambani

यह साल 2021 की मध्य की बात है, जब मुकेश अंबानी ने चार गीगा फैक्ट्रीज स्थापित करने के लिए भारी निवेश की घोषणा की थी, जो ग्रीन एनर्जी बिजनेस में उनकी योजनाओं को अगले लेवल तक ले जाएंगे। रिपोर्टों के अनुसार, बिजनेसमैन ने तीन वर्षों में 75,000 करोड़ रुपए निवेश की योजना बनाई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन एनर्जी आने वाले भविष्य में किस तरह मुकेश अंबानी की कंपनी को मजबूत करेगी।

मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को गिफ्ट की 22 मंजिला आलीशान संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस प्लान्स के लिए चर्चा में रहने के अलावा, मुकेश अंबानी अपने लेटेस्ट जेस्चर के लिए भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी मनोज मोदी को 22 मंजिला आलीशान संपत्ति उपहार में दी है।

manoj modi

संपत्ति की कीमत करीब 1500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। संपत्ति कथित तौर पर मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है और 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है। अंबानी वर्षों से अपने कर्मचारियों की बेस्ट तरीके से केयर करने के लिए फेमस हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है, उनके इस काम ने 'कर्मचारी की प्रशंसा' को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है।

मिलिए मुकेश अंबानी के दाहिने हाथ और बैच मेट मनोज मोदी से

मनोज मोदी 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के कर्मचारियों में से एक हैं, लेकिन वे मुकेश अंबानी के साथ एक स्पेशल बॉन्ड भी शेयर करते हैं। दोनों ने 'यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी' में एक साथ पढ़ाई की थी। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मनोज ने मुकेश के साथ हाथ मिलाया था और 1980 के दशक में रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ आए थे।

manoj modi

तब से, वह कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और अपने अरबपति दोस्त के लिए एक मार्गदर्शक भी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज और मुकेश एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, मनोज मोदी को 'मुकेश अंबानी के राइट हैंड' के टैग से भी जाना जाता है।

खबरों की मानें, तो मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त होने के अलावा, मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल के मेंटर के रूप में भी काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मनोज कंपनी का 'दिमाग' हैं, क्योंकि वह कंपनी में सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते हैं। उनके पद की बात करें, तो मनोज मोदी 'रिलायंस जियो' और 'रिलायंस रिटेल' में डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं।

manoj modi

जब Mukesh Ambani ने बेटे Akash को चौकीदार से मंगवाई थी माफी और लगाई थी कसकर डांट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, मुकेश अंबानी द्वारा अपने कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति उपहार में देने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.