Munmun Dutta ने Raj Anadkat संग सगाई पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने आखिरकार राज अनादकट के साथ अपनी सगाई की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Munmun Dutta ने Raj Anadkat संग सगाई पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके नौ साल छोटे राज अनादकट के साथ रिश्ते की अफवाह एक बार फिर खबरों में है। यह सब तब शुरू हुआ, जब एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया कि मुनमुन और राज ने गुजरात के वडोदरा में एक इंटीमेट तरीके से सगाई कर ली है। यह खबर आग की तरह फैल गई और प्रमुख मीडिया पोर्टल्स ने इसे कवर कर लिया। हालांकि, मुनमुन दत्ता ने आखिरकार इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे बेहद फनी बताया।

मुनमुन दत्ता ने राज अनादकट संग सगाई पर बोलने से किया इनकार

हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में मुनमुन दत्ता ने राज अनादकट से सगाई करने की बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को फनी बताया। मुनमुन ने इसे फर्जी चीज बताया, जो अक्सर सामने आती रहती है। साथ ही आपको बता दें कि मुनमुन मार्च महीने में कोयंबटूर में थीं और यही एक कारण था कि वह सोशल मीडिया से दूर थीं। मुनमुन ने कहा, "यह खबर फनी और फर्जी है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है... और सच कहूं, तो मैं इस फर्जी चीज पर अपनी ऊर्जा नहीं देना चाहती, जो बार-बार सामने आती रहती है।"

munmun

जब 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता उर्फ '​​बबीता जी' ने दिखाईं अपने नए घर की झलकियां, तुर्की से मंगाया है झूमर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

राज अनादकट ने भी मुनमुन के साथ फर्जी सगाई की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

मुनमुन ही नहीं, राज अनादकट ने भी मुनमुन के साथ फेक इंगेजमेंट की चर्चा पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तुरंत अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि जो खबरें चल रही हैं वह झूठी और निराधार हैं। उनके नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "सभी को नमस्कार। चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार हैं।"

raj

जब मुनमुन दत्ता व राज अनादकट के रिश्ते के बाद फैंस को याद आए जेठालाल, वायरल हुए थे मजेदार मीम्स, देखने के लिए यहां क्लिक करें

मुनमुन दत्ता की राज अनादकट से सगाई की खबरें

'News18 Shosha' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनमुन दत्ता ने इस महीने की शुरुआत में अपने संबंधित परिवारों की उपस्थिति में राज अनादकट के साथ सगाई कर ली थी। इस कपल ने गुजरात के वडोदरा में एक सिंपल समारोह का आयोजन किया। कपल के करीबी सूत्र ने बताया सूत्र ने बताया कि था कि परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे।

mumun

इतना ही नहीं, सूत्र ने आगे दावा किया था कि राज और मुनमुन शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह सेट पर स्पष्ट था। दरअसल, शो में मौजूद लोगों को पता था कि वे आखिरकार शादी कर लेंगे। सूत्र के हवाले से कहा गया, ''राज के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शामिल होने के बाद से वे डेटिंग कर रहे हैं। यह बहुत स्पष्ट था। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि अब उनकी सगाई हो चुकी है।''

फिलहाल, मुनमुन और राज के रिश्ते की लगातार मीडिया में चल रही चर्चा के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.