Neha Marda ने अपनी 2 महीने की बेटी के क्यूट नेम का किया खुलासा, शेयर की लाडली की प्यारी झलक

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने आखिरकार अपनी बेटी की एक प्यारी सी झलक के साथ उसके क्यूट नाम का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Neha Marda ने अपनी 2 महीने की बेटी के क्यूट नेम का किया खुलासा, शेयर की लाडली की प्यारी झलक

टेलीविजन अभिनेत्री नेहा मर्दा (Neha Mardaइस समय अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज (मदरहुड) को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 7 अप्रैल 2023 को प्री-मैच्योर डिलीवरी के माध्यम से अपनी बेटी के आगमन के साथ पहली बार मदरहुड को अपनाया। तब से, नेहा एक नई मां के रूप में अपनी जर्नी की झलकियों के साथ फैंस को लगातार अपडेट कर रही हैं। अब, उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है और नन्ही के प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट से पहली पोस्ट साझा की है।

नेहा मर्दा ने अपनी दो महीने की बेटी के नाम का किया खुलासा

9 जून 2023 को नेहा मर्दा ने बेटी के पर्सनल इंस्टा हैंडल से पहली पोस्ट साझा की। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनकी दो महीने की बच्ची को नींद में मग्न देखा जा सकता है और वह व्हाइट कलर की लैसी ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है। बच्ची को मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया गया था। इसके साथ ही नेहा ने कैप्शन में अपनी बेटी का नाम- अनाया अग्रवाल का खुलासा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मम्मी नेहा और पापा आयुष्मान परिवार में नए सदस्य का स्वागत करते हैं! 'अनाया अग्रवाल'।"

neha marda

जब नेहा मर्दा ने 34 साल की उम्र में कंसीव करने के बारे में की थी बात

5 जून 2023 को नेहा मर्दा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने 34 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को कंसीव करने के बारे में बताया था। इस बारे में बात करते हुए कि उम्र के साथ एग्स की गुणवत्ता कैसे घटती है, उन्होंने 30 के भीतर कंसीव करने के महत्व का जिक्र किया था।

neha marda

उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि अगर वह 20 के दशक में गर्भधारण करतीं, तो उन्हें होने वाली जटिलताओं का सामना कम करना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा था कि गर्भावस्था के बाद वह काम करने में दर्द और समस्याओं से जूझ रही हैं, क्योंकि उन्होंने देर से अपनी बच्ची को जन्म दिया।

जब नेहा ने मां-बच्चे के बंधन के बारे में की बात 

5 जून 2023 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बच्ची के साथ एक मनमोहक वीडियो साझा किया था। अनमोल वीडियो में नई मां ने अपनी बच्ची को अपनी गोद में लिया था, जबकि वह उनके कंधों पर सो रही थी। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने मां-बच्चे के बंधन के बारे में बात की थी और संभावित कारणों का खुलासा किया था, जिसके अनुसार एक बच्चा रोता है। वास्तव में वीडियो सभी मांओं के साथ कनेक्टेड था।

neha marda

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नेहा ने शेयर की बेटी के साथ पहली तस्वीर

नेहा मर्दा ने 8 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से बच्ची की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में नई मां को अपनी बेटी के होठों पर प्यारा सा किस करते हुए देखा जा सकता है, जिसने कई दिलों को पिघला दिया था। मां-बेटी की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही थी।

neha marda

नन्ही बच्ची इंद्रधनुषी, सितारों और बादलों वाले एक आकर्षक कपड़े में लिपटी हुई थी। वहीं, नेहा एक व्हाइट आउटफिट और बिल्कुल बिना मेकअप लुक में अपने कैजुअल लुक को फ्लॉन्ट कर रही थीं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको नेहा मर्दा की बेटी का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.