नई दुल्हन Rakul Preet Singh ने ससुराल में अपनी 'पहली रसोई' के लिए बनाया स्वादिष्ट हलवा, दिखाई झलक

हाल ही में, नई दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने अपनी 'पहली रसोई' की झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नई दुल्हन Rakul Preet Singh ने ससुराल में अपनी 'पहली रसोई' के लिए बनाया स्वादिष्ट हलवा, दिखाई झलक

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपने जीवन के प्यार जैकी भगनानी से 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक सिंपल, लेकिन ड्रीमी वेडिंग की। दोनों की शादी के जश्न की मनमोहक झलकियां सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रही हैं। बता दें कि रकुल व जैकी की शादी आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। अब, यह कपल मुंबई वापस आ गया है और एक्ट्रेस ने अपने ससुराल में अपनी पहली रसोई भी बनाई।

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी पहली रसोई में बनाया 'हलवा'

नई दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टा हैंडल से अपनी पहली रसोई की झलक साझा की। पहली रसोई को 'चौका चढाना' भी कहा जाता है। ये एक रस्म है, जिसमें घर की नई दुल्हन पहला पकवान बनाती है, जो खीर या हलवा होता है। रकुल ने भी अपनी पहली रसोई के लिए हलवा बनाया। रकुल द्वारा शेयर की गई फोटो में हम स्वादिष्ट हलवे से भरा एक चांदी का कटोरा देख सकते हैं।

rakul

Rakul Preet Singh ने अपनी 'फेयरीटेल' वेडिंग की नई फोटोज कीं शेयर, कस्टमाइज्ड कलीरों ने खींचा ध्यान। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब रकुल प्रीत सिंह ने फ्लॉन्ट किया अपना सिंदूर और मंगलसूत्र

23 फरवरी 2024 को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी के बाद मुंबई लौट आए। हालांकि, उस दिन नई दुल्हन रकुल के लुक ने हमारा दिल जीत लिया। एक्ट्रेस येलो कलर की अनारकली में स्टनिंग लग रही थीं, जिसे उन्होंने टैसल डिटेलिंग वाले मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा था। पति-पत्नी के रूप में जैकी के साथ अपनी पहली अपीयरेंस में रकुल को अपनी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पिंक चूड़ा पहने देखा जा सकता है। वहीं जैकी चिकनकारी कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, यह जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी जैसी लग रही थी।

rakul

अपनी प्री-वेडिंग पार्टी के लिए रकुल प्रीत सिंह का लुक

इससे पहले, रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग फोटोग्राफर्स ने अपने इंस्टा हैंडल पर दोनों की प्यार भरी शादी का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में हम न्यूली मैरिड कपल के प्री-वेडिंग उत्सव के लुक को देख सकते हैं। अपने हल्दी समारोह के लिए रकुल पर्पल कलर का 'जलपरी लहंगा' पहने हुए बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ जोड़ा था। घुंघराले खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। एक झलक में हम रकुल और जैकी को एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए देख सकते हैं, जबकि एक अन्य क्लिप में उन्हें समुद्र तट पर मस्ती करते हुए दिखाया गया था।

rakul

अपनी मेहंदी के लिए रकुल ने एक स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ ऑरेंज कलर का एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था, जो एक स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ था। जहां अपने संगीत समारोह में रकुल ने मेटेलिक कलर का लहंगा पहना था, वहीं कॉकटेल पार्टी में वह एक शिमरी गाउन में नजर आईं।

rakul

rakul

rakul

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani का वेडिंग वीडियो: 'हल्दी-मेहंदी' से सनसेट फेरों तक की मिली झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वेडिंग लुक

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की दो शादियां हुईं। एक सिंधी समारोह था और दूसरा आनंद कारज। आनंद कारज समारोह के लिए रकुल ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना था, जिसमें ब्लश पिंक और आइवरी कलर के फ्लोरल मोटिफ्स थे। दूसरी ओर, जैकी चिनार की पत्ती वाली आइवरी शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। अपने सिंधी विवाह समारोह के लिए दोनों ने आइवरी कलर का आउटफिट पहना था, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं था।

rakul

rakul

फिलहाल, रकुल की पहली रसोई के बारे में आपका क्या कहना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.