नवविवाहित राजकुमार राव और पत्रलेखा लौटे मुंबई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 1,65,000 रुपए का मंगलसूत्र

नवविवाहित जोड़े राजकुमार राव और पत्रलेखा मुंबई वापस आ गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की शादी के बाद का पहला लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नवविवाहित राजकुमार राव और पत्रलेखा लौटे मुंबई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 1,65,000 रुपए का मंगलसूत्र

अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) की दोस्ती से शुरू हुआ सफर अब पति-पत्नी तक पहुंच चुका है। 15 नवंबर 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। हाल ही में, कपल को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नई दुल्हन के लुक ने हमारा दिल जीत लिया। लेकिन, उनके मंगलसूत्र की कीमत ने हमारे होश उड़ा दिए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

rajkumar rao and patralekha

पहले तो ये जान लीजिए कि, 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की दो-दो तस्वीरें शेयर करके अपनी वेडिंग की अनाउंसमेंट की थी। फोटोज में लाल शादी का जोड़ा पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में एक्टर भी पत्रलेखा को टक्कर दे रहे हैं। जहां राजकुमार ने अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मेरी अपनी सब कुछ, सोलमेट, बेस्ट फ्रेंड, मेरी फैमिली के साथ आज मेरी शादी हो गई। आज आपका पति कहलाने से बढ़कर मेरे लिए कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उससे भी ज्यादा के लिए।"

(ये भी पढ़ें: श्रद्धा आर्या हंसते हुए गईं ससुराल, विदाई के समय कहा- 'मुझे याद करना मेरे दोस्तों', देखें वीडियो)

वहीं, पत्रलेखा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मेरी आज मेरे सब कुछ, मेरे बॉयफ्रेंड, मेरे क्राइम में पार्टनर, मेरी फैमिली, मेरे सोलमेट, मेरे पिछले 11 सालों से बेस्ट फ्रेंड से शादी हो गई। आपकी पत्नी बनने से महान फीलिंग कोई भी नहीं है। हमेशा के लिए।"

अब आइए आपको दिखाते हैं कपल की लेटेस्ट फोटोज। दरअसल, 17 नवंबर 2021 को राजकुमार और पत्रलेखा चंडीगढ़ में शादी करने के बाद वापस मुंबई पहुंचे। इस दौरान नई दुल्हन ने एक सुंदर लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को स्ट्रैपी रेड कलर के ब्लाउज से स्टाइल किया था। पत्रलेखा ने घड़ी और मंगलसूत्र के साथ अपने लुक को नॉर्मल रखा था। दूसरी ओर, राजकुमार व्हाइट रंग की ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे थे। यहां देखें इसकी तस्वीरें।

(ये भी पढ़ें: पत्रलेखा की साड़ी और बंगाली घूंघट बन सकती है हर लड़की की फेवरेट वेडिंग ड्रेस)

पत्रलेखा ने जो मंगलसूत्र पहना था, वह मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का है। इसे गोमेद और मोतियों से बनाया गया है। यह बेजोड़ सेट 18 कैरेट सोने में बनाया गया है और इसमें एक काले और सुनहरे मनके की सीरीज लगी हुई है। इस मंगलसूत्र की कीमत की बात करें तो, यह 1,65,000 रुपए की है।

Sabyasachi

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूली मैरिड कपल के पास अपने हनीमून पर विदेश जाने के लिए अभी समय नहीं है, क्योंकि राजकुमार को 18 नवंबर से अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग फिर से शुरू करनी है। निर्देशक कथित तौर पर नवंबर और दिसंबर की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग के लिए सहमत थे। वहीं, राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ छुट्टी मनाने से पहले फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया है। ऐसे में, एक्टर ने अपना हनीमून प्लान कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

rajkumar rao

(ये भी पढ़ें: राजकुमार राव के लिए पत्रलेखा के शादी वाले दुपट्टे पर लिखा था खास मैसेज, जानें इस बारे में)

राजकुमार राव ने साल 2018 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में पहली बार पत्रलेखा से मिलने पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी। बातचीत के दौरान राजकुमार ने खुलासा किया था कि, पत्रलेखा उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं, और उन्होंने शादी और बच्चों को छोड़कर हर चीज पर चर्चा की है। अभिनेता ने कहा था, "पत्रलेखा मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं, हम सिनेमा पर चर्चा करते हैं, हम अभिनय या यात्रा पर चर्चा करते हैं। हम शादी या बच्चों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम जैसे हैं, वैसे ही पसंद करते हैं। जब मेरी मां पहली बार पत्रलेखा से मिलीं, तो उन्होंने कहा था कि, 'मुझे लगता है कि, वह आखिरी है, जिससे मैं मिल रही हूं। वह सही थी, हम 8 साल से साथ हैं।"

rajkumar rao and patralekha wedding reception

फिलहाल, हम कपल को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको नई दुल्हन के रूप में पत्रलेखा का पहला लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.