Nita Ambani ने 'NMACC' के दूसरे दिन पहना गोल्डन 'Valentino' गाउन, दिखीं बेहद गार्जियस

'NMACC' के भव्य लॉन्च के दूसरे दिन नीता अंबानी ने 'वैलेंटिनो' गाउन पहनकर शानदार एंट्री कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' के दूसरे दिन पहना गोल्डन 'Valentino' गाउन, दिखीं बेहद गार्जियस

इंडियन बिजनेसवुमेन नीता अंबानी अपनी हैप्पी पर्सनैलिटी और विनम्र स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, वह सुंदरता की भी प्रतीक हैं। नीता ने अक्सर साबित किया है कि वह एक सच्ची फैशनिस्टा हैं और अब, एक बार फिर उन्होंने 'NMACC' के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन ग्रैंड एंट्री करके अपने यूनिक आउटफिट चॉइस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बता दें कि अंबानी परिवार का भारतीय संस्कृति व कला के प्रति गहरा लगाव है। ऐसे में, उन्होंने दुनिया भर में भारत की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' खोला है।

nita

'NMACC' लॉन्च के दूसरे दिन नीता अंबानी 'वैलेंटिनो' गाउन में आईं नजर

1 अप्रैल 2023 को अंबानी परिवार ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के उद्घाटन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। 'NMACC' लॉन्च के दूसरे दिन के लिए नीता अंबानी ने 'वैलेंटिनो' ब्रांड से गोल्डन कलर का गाउन पहना था।

nita

उन्होंने अपने आउटफिट को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के कलेक्शन से भारी कढ़ाई वाली केप के साथ पेयर किया था। नीता ने अपने लुक को स्टेटमेंट पर्ल नेकलेस, स्टड इयररिंग्स और एक डायमंड रिंग से सजाया था। स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और खुले घुंघराले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब 'NMACC' के लॉन्च के पहले दिन नीता बनारसी साड़ी में दिखीं रॉयल

31 मार्च 2023 को अंबानी परिवार ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के भव्य उद्घाटन की मेजबानी की थी। समारोह के लिए नीता अंबानी ने गोल्डन थ्रेड वर्क वाली ब्लू कलर की विंटेज बनारसी साड़ी का चयन किया था। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़, एक बड़ा सा पोल्की और एमराल्ड ड्रॉप नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और बैंगल्स पहने थे। मिनिमल मेकअप, बिंदी और फूलों से सजे बन ने उनके रॉयल लुक को पूरा किया था।

nmacc

जब 'NMACC' के लॉन्च पर नीता ने किया परफॉर्म 

नीता अंबानी का क्लासिकल डांस के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के लॉन्च के मौके पर। 'NMACC' के इंस्टाग्राम हैंडल से नीता की एक अनमोल झलक पोस्ट की गई थी, जिसमें वह अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं।

nita

वीडियो में वह रेड एंड गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं। इसके अलावा, उन्होंने 'रघुपति राघव राजा राम' पर एक शास्त्रीय प्रस्तुति देकर शो को चुरा लिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, 'NMACC' लॉन्च के दूसरे दिन नीता के लुक के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.