Nita Ambani ने गणपति पूजा के लिए पहनी ऑरेंज साड़ी, हीरे और पन्ने से जड़े कड़ों ने खींचा ध्यान

गणेश चतुर्थी समारोह के लिए बिजनेसवुमेन नीता अंबानी एक खूबसूरत ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आईं और हम उनके लुक से सरप्राइज रह गए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने गणपति पूजा के लिए पहनी ऑरेंज साड़ी, हीरे और पन्ने से जड़े कड़ों ने खींचा ध्यान

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी अपने घर 'एंटीलिया' में गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सजावट हो चुकी है और तीन साल बाद त्योहार को भव्य तरीके से मनाने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। नीता-मुकेश अंबानी के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी एक्स्ट्रा स्पेशल है, क्योंकि उनके नाती-नातिन आदिया और कृष्णा व पोती वेदा के आगमन और छोटे बेटे अनंत अंबानी की जल्द होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के उनकी फैमिली में एंट्री के साथ उनका परिवार अब बड़ा हो गया है।

नीता अंबानी गणपति उत्सव में ऑरेंज कलर की सुंदर साड़ी में आईं नजर 

19 सितंबर 2023 को हमने नीता अंबानी को उनके घर के बाहर उन लोगों का अभिवादन करते हुए देखा, जो उनके गणपति उत्सव की कवरेज के लिए आए थे। इस दौरान नीता अंबानी खूबसूरत ऑरेंज कलर की साड़ी में सजी-धजी थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमम रखा था। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। हालांकि, यह उनका डायमंड एंड एमराल्ड स्टडेड कड़ा था, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सजा नीता-मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया'

हाल ही में, हमने एंटीलिया की एक खूबसूरत झलक देखी और यह सुंदर येलो एंड ऑरेंज कलर के फूलों की मालाओं से सजाया गया था। उनके घर की सड़क पर खूबसूरती से लाइटिंग की गई थी और सजावट बेहद मनमोहक लग रही थी। हमें एंटीलिया की रात की भी झलक मिली, जिसमें आलीशान घर रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। 

ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके अलावा, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने इवेंट से अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट का पहला लुक साझा किया। सुंदर गोल्डन वर्क वाली रानी पिंक कलर की साड़ी पहने हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राधिका ने एक स्टेटमेंट चोकर नेकपीस और चूड़ियां चुनी थीं। छोटी पिंक बिंदी और खुले बालों के साथ हल्का मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था।

radhika

Mukesh Ambani ने 'लालबागचा राजा' को अर्पित किया नोटों का हार। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, गणपति उत्सव के लिए नीता अंबानी का लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.