Mukesh Ambani ने लंदन में सेलिब्रेट किया 77वां स्वतंत्रता दिवस, पोती Veda को लिए दिखीं Nita Ambani

हाल ही में, हमें अंबानी फैमिली के स्वतंत्रता दिवस के जश्न की कुछ झलकियां मिलीं, जिनमें नीता अंबानी अपने पोते-पाती पृथ्वी और वेदा संग तिरंगा फहराती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Mukesh Ambani ने लंदन में सेलिब्रेट किया 77वां स्वतंत्रता दिवस, पोती Veda को लिए दिखीं Nita Ambani

'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस समय अपनी पूरी फैमिली के साथ लंदन में हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani), पोते-पाती पृथ्वी अंबानी व वेदा अंबानी और पूरे परिवार के साथ 15 अगस्त 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। हाल ही में, सामने आई झलकियों में नीता अंबानी को अपनी पोती वेदा को गोद में लिए हुए देखा गया। इसके अलावा, एक अन्य फोटो में हम नीता को तिरंगा फहराते हुए भी देख सकते हैं। 

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी ने सेलिब्रेट किया 77वां स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 2023 को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने लंदन के 'स्टोक पार्क' में तिरंगा फहराया। इस दौरान, सामने आई झलकियों में हम नीता अंबानी को अपनी पोती वेदा को गोद में लिए हुए देख सकते हैं, जो एक स्वैडल में लिपटी हुई थीं। वहीं, हम आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी को भी देख सकते हैं।

nita ambani

अंबानी फैमिली के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नीता गोल्डन प्रिंट वाले रानी पिंक कलर के सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें रेड चीक्स, बिंदी और गुलाबी लिपस्टिक शामिल थी। इसके अलावा, अन्य झलकियों में हम राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी और कुछ अन्य लोगों को भी देख सकते हैं। 

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

आज़ादी के जश्न के दौरान नीता अंबानी ने अपने ग्रैंड-चिल्ड्रेन के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

देश की आजादी के 77 साल की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाने हुए नीता अंबानी को उनके पोते पृथ्वी आकाश अंबानी और नाती-नातिन कृष्णा व आदिया के साथ भी देखा गया। एक तस्वीर में नीता अपनी न्यूबोर्न पोती वेदा (आकाश और श्लोका की बेटी) को गोद में लिए नजर आ रही थीं। नीता के अलावा, हम एक फोटो में अनंत, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी को भी देख सकते हैं। 

nita ambani

nita

नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अनंत संग दिया पोज

वहीं दूसरी ओर, राधिका मर्चेंट अपने मंगेतर अनंत अंबानी और कई अन्य लोगों के साथ पोज देती नजर आईं। तस्वीरों में राधिका हैवी कढ़ाई वाले पिंक सूट के साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, अनंत ने नेवी ब्लू कलर का को-ऑर्ड सेट कैरी किया था। Nita Ambani ने 'होने वाली बहू' Radhika Merchant को दिया था चांदी का सुंदर लक्ष्मी-गणेश गिफ्ट हैम्पर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

radhika

फिलहाल, आपको अंबानी फैमिली के स्वतंत्रता दिवस समारोह की खूबसूरत झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.