Nita Ambani ने 'NMACC' लॉन्च में पहनी बनारसी साड़ी, बड़े एमरॉल्ड नेकपीस ने खींचा ध्यान

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अपने सांस्कृतिक केंद्र के लॉन्च के लिए एक बार फिर अपने पारंपरिक लुक से सबको चौंका दिया। हालांकि, उनका नेकपीस सबका ध्यान खींच रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' लॉन्च में पहनी बनारसी साड़ी, बड़े एमरॉल्ड नेकपीस ने खींचा ध्यान

दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani)  सुंदरता और उदारता की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह महारानी हैं। 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के लॉन्च के मौके पर नीता अंबानी ने शानदार एंट्री की। बता दें कि पूरा अंबानी परिवार इस नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित है। परिवार भारतीय संस्कृति और कला से प्यार करता रहा है और अब इस मंच के जरिए वे इसे बढ़ावा देना चाहते हैं।

'NMACC' के लॉन्च के लिए नीता अंबानी ने पहनी बनारसी साड़ी

31 मार्च 2023 को अंबानी परिवार ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के भव्य लॉन्च कार्यक्रम की मेजबानी की। इवेंट में नीता अंबानी भी नजर आईं। वह गोल्डल थ्रेड वर्क वाली ब्लू कलर की हेरिटेज बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक हैवी पोल्की और पन्ना ड्रॉप नेकपीस के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

जब ईशा अंबानी-नीता अंबानी 'NMACC' लॉन्च के लिए दिखीं एक्साइटेड

इंटरनेट अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र की खबरों से भरा हुआ है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ईशा अंबानी और नीता अंबानी अपने सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन की उलटी गिनती कर रही हैं। क्लिप में हम भव्य केंद्र और उसके भव्य थिएटर की झलक भी देख सकते हैं, जिसमें 18 डायमंड बॉक्सेस और एक बेस्पोक स्वारोवस्की सीलिंग है।

ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी को भारतीय कला और भारतीय डांस, विशेष रूप से 'भरतनाट्यम' से बेहद प्यार है, जिसे उन्होंने छह साल की उम्र में सीखा था। यही मुख्य कारण था कि उन्होंने एक ऐसा स्थान बनाया, जो कई प्रकार की कलाओं से जुड़े लोगों को एक सूत्र में बांध सके। यह भारत की गौरवशाली विरासत और परंपराओं को एक श्रद्धांजलि है। इस प्रोजेक्ट पर नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी काम कर रही हैं।

ambani

फिलहाल, हमें 'NMACC' के भव्य उद्घाटन की और तस्वीरें व वीडियोज का इंतजार है। तो आपको इवेंट से नीता अंबानी का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.