Nita Ambani के पास है रोज गोल्ड डायमंड जड़ित 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी, कीमत है 1.05 करोड़ रुपए

यहां हम आपको बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 1.05 करोड़ रुपए है। आइए बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani के पास है रोज गोल्ड डायमंड जड़ित 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी, कीमत है 1.05 करोड़ रुपए

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने लगातार ग्रो कर रहे बिजनेस के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन नीता 'आईपीएल' टीम 'मुंबई इंडियंस' की मालिक भी हैं। वह 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। हमने अक्सर नीता को हर इवेंट्स और फंक्शन्स में अपने ड्रेसिंग सेंस और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज से फैंस को इम्प्रेस करते हुए देखा है, जो उनके रिच टेस्ट को बताता है।

नीता अंबानी के पास है 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी

नीता अंबानी आईपीएल में अक्सर अपनी टीम 'मुंबई इंडियंस' को मैच के दौरान चीयर करती हुई नजर आती हैं। ऐसे ही एक बार, जब वह अपनी टीम की चीयरलीडर बनी थीं, तब वह सिंपल लुक में नजर आई थीं। हालांकि, ये उनकी बेहद महंगी घड़ी थी, जिस पर हर किसी की नजरें ठहर गई थीं। जी हां, इंटरनेट पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में हमने उन्हें अपनी कलाई पर 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी पहने हुए देखा था, जो काफी महंगी और खूबसूरत थी।

NITA AMBANI

नीता अंबानी की 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी की कीमत है 1.05 करोड़

मैच के दौरान, नीता अंबानी को 'Patek Philippe Nautilus' 7118/1200R घड़ी पहने देखा गया था। शानदार डिज़ाइन वाली यह घड़ी 18 कैरेट रोज़ गोल्ड केस और मैचिंग ब्रेसलेट के साथ आती है। इसके अलावा, इसके डायल में मोती-हीरे जड़े हैं, जो इसके लुक में और भी अट्रैक्शन जोड़ता है। गोल्ड ओपलाइन डायल में पॉलिश किए हुए रोज-गोल्ड कलर की सुइयां और काउंटर भी हैं। अगर आप Nautilus 7118/1200R घड़ी खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लोन तक लेना पड़ सकता है। जी हां, नीता अंबानी की इस 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी की कीमत 1,27,680 अमेरिकी डॉलर यानी 1,05,93,181.87 रुपए है।

NITA AMBANI

नीता अंबानी की 25 लाख की 'क्ले डे कार्टियर' घड़ी 

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नीता अंबानी को 'क्वीन साइज' लाइफ जीना पसंद है और उनका वॉच कलेक्शन इस बात का सबूत है। एक बार नीता को अपनी आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' के लिए चीयरलीडर बनते समय 'कार्टियर' घड़ी पहने देखा गया था। इस दौरान, नीता ने ब्लू कलर का टॉप पहना था, जिस पर 'MI' बना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट, एक टोट बैग और अपनी शानदार घड़ी पेयर की थी।

NITA AMBANI

कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला था कि नीता की इस 'क्ले डे कार्टियर' घड़ी में 18 कैरेट रोज गोल्ड केस और ब्रेसलेट है। इतना ही नहीं, घड़ी में अनकटेड डायमंड्स से जड़े बेज़ेल में 18 कैरेट रोज गोल्ड केस भी लगा है। शानदार घड़ी की कुछ अन्य विशेषताओं में एक फ्लिनक सनरे इफ़ेक्ट डायल, ब्लू-स्टील स्वॉर्ड शेप्ड हैंड्स और ब्लू रोमन अंकों से मार्क किया गया डायल है। इतनी खूबियों के साथ आने वाली नीता की यह घड़ी 30,590 अमेरिकी डॉलर यानी 25,35,940 रुपए की कीमत के साथ आती है।

NITA AMBANI

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, नीता अंबानी की शानदार घड़ी की कीमत के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.