जब Nita Ambani ने Mukesh संग शादी करने पर खुद को बताया था 'भाग्यशाली', बात करते हुए शरमाती आईं नजर

हाल ही में, हमें बिजनेसवुमेन नीता अंबानी का एक पुराना वीडियो मिला, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में मिली खुशियों के बारे में बात की और खुद को 'भाग्यशाली' बताया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Nita Ambani ने Mukesh संग शादी करने पर खुद को बताया था 'भाग्यशाली', बात करते हुए शरमाती आईं नजर

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। उन्होंने अपने पति मुकेश अंबानी के बिजनेस साम्राज्य को अगले स्तर पर ले जाने में उनकी मदद की है। नीता अंबानी सिर्फ एक बिजनेसवुमन ही नहीं, एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उनका मानना है कि एक सशक्त महिला दूसरों को सशक्त बना सकती है। हाल ही में, हमें उनका पुराना वीडियो मिला, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में मिले आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया था।

जब नीता अंबानी ने अपने जीवन में मिली खुशियों के बारे में की बात और खुद को बताया 'भाग्यशाली'

हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम फीड पर स्क्रॉल करते समय हमें नीता अंबानी की स्पीच का एक वीडियो मिला। इसमें वह ग्रीन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने डायमंड इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था। क्लिप में हम देख सकते हैं कि नीता अंबानी ने अपने विशेषाधिकारों को याद किया। उन्होंने खुद को 'भाग्यशाली' बताया, क्योंकि जन्म पाकर उनकी लॉटरी लग गई।

nita ambani

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने उन्हें सीखने और काम करने का समान अवसर दिया। उन्होंने कहा था, "लेकिन मैं भाग्यशाली निकली। मैं समझाती हूं कि कैसे, मैं जन्म नामक लॉटरी के माध्यम से भाग्यशाली हुई। एक ऐसे परिवार में जन्म लिया, जिसने लड़कों और लड़कियों को समान अवसर दिया।"

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी की महंगी सैंडल्स: हर आउटफिट के साथ पहनती हैं मैचिंग हील्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो में आगे नीता अंबानी ने बताया कि वह भाग्यशाली थीं, क्योंकि उन्हें शिक्षा मिली और फिर उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई। अपने पति के बारे में बात करते समय वह शरमा गईं और इससे सभी हैरान रह गए। उन्होंने कहा था कि मुकेश अंबानी ने उन्हें शिक्षा, डांस या खेल के पहलुओं में अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और सपोर्ट दिया। 

mukesh ambani

उन्होंने कहा था, "फिर मैंने एजुकेशन नामक लॉटरी जीती, क्योंकि मेरा परिवार शिक्षा की शक्ति में विश्वास करता था, खासकर लड़कियों के लिए और फिर मेरी मुलाकात मुकेश से हुई...मुकेश ने मुझे मेरे जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया और समर्थन किया। चाहे वह शिक्षा हो, नृत्य हो या खेल हो। इस प्रकार, मैंने शादी के बाद भी अपना निर्णय और अपनी पसंद खुद बनाना जारी रखा।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी का डांस प्रैक्टिस करते हुए अनदेखा वीडियो हुआ वायरल

कुछ दिन पहले, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने नीता अंबानी का एक अनदेखा वीडियो साझा किया था। क्लिप में उनको अपने दोस्तों के साथ हिट सॉन्ग 'ढोली तारो ढोल बाजे' का रिहर्सल करते देखा गया था। नीता अंबानी अपने दोस्तों के साथ कोरियोग्राफर के स्टेप्स को फॉलो करते हुए डांस करती नजर आई थीं। रंग-बिरंगे अनारकली में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमें बहुत अच्छा लगा कि कैसे उसने अपने दुपट्टे को अपने कंधे पर स्टाइल किया था और दूसरे सिरे को अपने हाथ में छिपाया था। सटल मेकअप और पीछे बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी ने अपने ससुर धीरूभाई अंबानी और पति मुकेश संग खेला डांडिया 

कुछ समय पहले हमारी नजर नीता अंबानी की एक तस्वीर पर पड़ी। यह तस्वीर उनके एक डांडिया कार्यक्रम की है, नीता अंबानी को अपने ससुर धीरूभाई अंबानी के साथ डांडिया खेलते देखा गया, जिन्होंने खुशी-खुशी इसमें भाग लिया था। हम बैकग्राउंड में यंग मुकेश अंबानी को भी देख सकते हैं। हमें अच्छा लगा कि कैसे नीता अंबानी ने मैचिंग ब्लाउज के साथ एक खूबसूरत साटन साड़ी में अपनी चमक बिखेरी थी। अपने बालों को परांदी से बांधे हुए वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

nita

Mukesh Ambani द्वारा दिए गए 5 महंगे गिफ्ट्स: दोस्त को 1500 करोड़ का घर, तो Nita को दिया था जेट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, नीता अंबानी के क्यूट स्पीच के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.