Nita Ambani ने IPL मैच के बीच एक फैन को कहा 'जय श्री कृष्णा', नेटिजंस हुए प्रभावित

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने एक बार फिर अपनी विनम्रता से सभी को प्रभावित किया, जब उन्होंने आईपीएल मैच के दौरान एक फैन को प्यार से 'जय श्री कृष्णा' कहा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने IPL मैच के बीच एक फैन को कहा 'जय श्री कृष्णा', नेटिजंस हुए प्रभावित

नीता अंबानी (Nita Ambani) बेहद विनम्र व जमीन से जुड़ी बिजनेसवुमेन हैं और आम लोगों के प्रति उनका व्यवहार इस बात का सबूत है। वह क्रिकेट की फैन होने के साथ ही आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' की मालकिन भी हैं। नीता और उनके बेटे आकाश व अनंत को अक्सर स्टेडियम में अपनी टीम के लिए चीयर करते हुए देखा जाता है। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ। हालांकि, मैच के दौरान जब एक फैन ने उत्साहपूर्वक ब्लीचर्स से नीता अंबानी को बुलाया, तो उनकी प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया।

नीता अंबानी ने हाथ जोड़कर एक फैन को प्यार से कहा 'जय श्री कृष्णा'

यह किसी से भी नहीं छिपा है कि अंबानी परिवार बहुत आध्यात्मिक है और प्रभु सेवा में शामिल होने का कोई मौका नहीं छोड़ता। इससे संकेत लेते हुए ब्लीचर्स का एक फैन नीता अंबानी को उत्साह से बुलाते हुए कहता है, 'नीता काकी, जय श्री कृष्णा'। इस पर नीता अंबानी तुरंत फैन की ओर मुड़ती हैं और मुस्कुराती हैं। इसके बाद वह हाथ जोड़ती हैं और फैन की ओर नमस्ते का इशारा करती हैं।

nita ambani

नीता अंबानी दर्शकों से अलग और फैंस से काफी दूर बैठी थीं, लेकिन उनका जेस्चर वाकई दिल छू लेने वाला था। इसके बाद फैन ने कैमरा अपनी और अपने दोस्त की ओर घुमाया और उन्होंने भी नीता अंबानी की ओर नमस्ते का इशारा किया।

nita ambani

Mukesh-Nita Ambani अनदेखे वीडियो में ग्रैंड चिल्ड्रेन संग खेलते आए नजर, रोमांटिक गाने पर किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मुकेश अंबानी ने उस फैन का किया था अभिवादन, जिसने उन्हें कहा था 'काका'

सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी ने भी एक बार अपने एक फैन का प्यार से अभिवादन किया था, जिसने उन्हें 'काका' कहा था। हुआ यूं कि एक बार मुकेश अंबानी एक कार्यक्रम में जा रहे थे, जहां भीड़ में से एक फैन ने उत्साह से उन्हें 'मुकेश काका' कहकर बुलाया। इस पर बिजनेसमैन मुस्कुराए और स्वीकृति में उसकी ओर हाथ हिलाया था।

mukesh ambani

mukesh ambani

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की विनम्रता से नेटिजंस हुए प्रभावित

अंबानी के एक फैनपेज ने दोनों का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो जल्द ​ही वायरल हो गया और नेटिजंस अंबानी कपल के सरल स्वभाव से प्रभावित हुए। कई लोगों ने भगवान कृष्ण में नीता अंबानी की आध्यात्मिक आस्था की भी सराहना की।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

फिलहाल, नीता अंबानी के क्यूट जेस्चर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.