Nita Ambani ने 'मिस वर्ल्ड 2024' इवेंट में पहनी Manish Malhotra की 'बनारसी' साड़ी, दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट में शामिल हुईं, जहां बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने 'मिस वर्ल्ड 2024' इवेंट में पहनी Manish Malhotra की 'बनारसी' साड़ी, दिखीं स्टनिंग

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने परिवार की सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हैं, जो तीन बच्चों ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की मां होने के साथ-साथ उनके जीवन में मार्गदर्शक भी हैं। हाल ही में, उन्होंने '71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' में उपस्थिति दर्ज कराई, जिसे भारत के मुंबई में आयोजित किया गया था। 9 मार्च 2024 को अंतिम दौर में नीता को उनके परोपकारी कार्यों के लिए 'मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

नीता अंबानी ने स्वदेश के साथ मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिक की 'हथकरघा' साड़ी

ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम के लिए नीता ने 'स्वदेश' के साथ किए गए मनीष मल्होत्रा के कोलैब से उनके द्वारा डिजाइन की गई 'हथकरघा' साड़ी पहनकर अपनी भारतीय जड़ों को फ्लॉन्ट किया। जंगला डिजाइन वाली उनकी बनारसी साड़ी चमकदार सोने और ज़री से बनाई गई थी, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। मीनाकारी डिटेलिंग के साथ जटिल फ्लोरल पैटर्न ने उनके लुक को और निखार दिया था।

NITA AMBANI

नीता अंबानी ने सॉफ्ट, शाइनी आईशैडो, ग्लॉसी लिप्स, रेड चीक्स और बिंदी के साथ अपने लुक को बरकरार रखा था। सॉफ्ट कर्ल हेयर उनके लुक को पूरा कर रहे थे। नीता अंबानी ने स्टेटमेंट इयररिंग्स और कड़े चुने थे, जो उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

NITA AMBANI

Mukesh Ambani ने Anant की प्री-वेडिंग में पत्नी Nita को कहा 'बेस्ट फ्रेंड', क्यूट स्पीच से जीता दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

गुजरात के जामनगर में रिलायंस डिनर के दौरान स्पेशल साड़ी में दिखी थीं नीता अंबानी

6 मार्च 2024 को अंबानी फैमिली ने एक भव्य रिलायंस डिनर की मेजबानी की थी और लोगों के साथ अपनी खुशी मनाई थी। डिनर कार्यक्रम के लिए नीता ने 'स्वदेश' की कांचीपुरम साड़ी चुनी थी, जिसे कारीगरों ने हाथों से बनाया था। साड़ी के बारे में खास बात यह थी कि इस पर उनके बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के नाम के पहले अक्षर बने हुए थे। उनकी साड़ी के बॉर्डर पर देवनागरी में 'अ' और 'र' लिखा हुआ था, जो किसी दूसरे डिज़ाइन जैसा लग रहा था।

NITA AMBANI

Mukesh Ambani या उनके बच्चों की नहीं, अंबानी फैमिली के इस मेंबर की है 'RIL' में अधि​क हिस्सेदारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी इस दौरान काफी रॉयल लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपनी साड़ी को एक बड़े नेकपीस के साथ स्टाइल किया था, जिसमें एक बड़ा पेंडेंट, भारी झुमका और लटकन वाला कड़ा था। उनके मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने डिफाइन्ड ब्रो, शाइनी लिप्स, एक बिंदी और गजरे के साथ जूड़े में बंधे बालों से उनके लुक को शानदार बनाया था।

NITA AMBANI

फिलहाल, आपको नीता अंबानी की बनारसी साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.