अनुष्का-विराट की बेटी वामिका को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका को रेप की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का-विराट की बेटी वामिका को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की 10 महीने की बेटी वामिका (Vamika) के खिलाफ सोशल मीडिया पर रेप की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 10 नवंबर 2021 को हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

virat kohli family

पहले तो ये जान लीजिए कि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को अपनी 'छोटी राजकुमारी' वामिका का स्वागत किया था। 'विरुष्का' अपनी बेटी की प्राइवेसी को पिछले 10 महीनों से सुनिश्चित कर रहे हैं और वो उसका चेहरा छुपाने में पूरी तरह सफल हुए हैं। जहां देश उनकी लिटिल वन से काफी प्यार करता है, वहीं बीते दिनों एक ट्विटर यूजर ने उनकी लाडली को खुलेआम रेप की धमकी दी थी। 

Virat Kohli And Anushka Sharma With Vamika

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

दरअसल, 24 अक्टूबर 2021 को 'टी20 वर्ल्ड कप' के दौरान भारत के पाकिस्तान से मैच हारने के बाद ऐसा हुआ। नेटिजंस ने भारत के मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट प्लेयर मोहम्मद शमी को बेइज्जत करना और उनके धर्म को लेकर गाली देना शुरू कर दिया था। इसके बाद, विराट कोहली ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि, “एक अच्छा कारण है कि, हम मैदान पर खेल रहे हैं और हम सोशल मीडिया पर कुछ रीढ़विहीन लोगों के समूह में नहीं हैं, जो वास्तव में किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से बात करने का साहस नहीं रखते हैं। वे अपनी पहचान के पीछे छिप जाते हैं और लोगों का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उनका पीछा करते हैं और यह आज की दुनिया में एक सामाजिक मनोरंजन बन गया है, जो देखने में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।”

virat

जैसे ही विराट कोहली का स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर सामने आया था, वैसे ही ट्विटर पर एक फैन पेज ने क्रिकेटर की बेटी वामिका को लेकर काफी डरा देने वाला बयान दिया था। फैन पेज ने विराट की 10 महीने की बेटी वामिका को खुले तौर पर रेप की धमकी दी थी, जिसने नेटिजंस का पारा हाई कर दिया था। एक यूजर ने इस गंदे कमेंट की लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया था, “टीम के साथी #MohammedShami के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए आलोचकों की आलोचना करने के बाद विराट कोहली की 10 महीने की बेटी के लिए बलात्कार की धमकी जारी की गई। ये एक पाकिस्तानी यूजर द्वारा नहीं, बल्कि एक तेलुगू भाषी भारतीय दक्षिणपंथी यूजर द्वारा जारी की गई थी @ramanheist।”

vamika rape threat

(ये भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा ने कहा था- 'मैं रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी मां बनूंगी', जानिए वजह)

इसके अलावा, कई ट्विटर यूजर्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में उतर आए थे और उन्होंने रेप की धमकी देने वाले ट्विटर यूजर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था। यहां देखें उन यूजर्स के ट्वीट।

virat

virat

virat

virat

धमकियों के बाद, दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने अनुष्का और विराट के परिवार, विशेषकर उनकी बेटी को दी गई धमकियों की मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था। आयोग ने आगे एक जांच और एक विस्तृत "कार्रवाई की रिपोर्ट" के लिए कहा था। वहीं, 'Indiatimes.com' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस धमकी के आरोप में रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मुंबई लाया गया है।

Anushka Sharma Virat Kohli celebrate Vamika's 6 months birthday

11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को 6 महीने पूरे होने पर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।” 

फिलहाल, अनुष्का और विराट अपनी बेटी को लाइमलाइट से काफी दूर रखते हैं। तो हम भी इस कार्रवाई की सराहना करते हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.