पाकिस्तान की Hannah Husain ने पहना 2.6 मिलियन डॉलर का विंटेज 1810 डायमंड-एमराल्ड नेकलेस

पेरिस की '2023 डेब्यूटेंट बॉल' में दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों ने भाग लिया, लेकिन पाकिस्तान की हन्ना हुसैन के विंटेज 1810 हीरे-पन्ना हार ने हमें हैरान कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पाकिस्तान की Hannah Husain ने पहना 2.6 मिलियन डॉलर का विंटेज 1810 डायमंड-एमराल्ड नेकलेस

डेब्यूटेंट बॉल्स सोशल पार्टीज हैं, जिनमें दुनिया भर से बैचलर महिलाएं भाग लेती हैं जो शादी करने की तैयारी कर रही हैं। इन लेडीज को एलिजिबल लड़कों के साथ घुलने-मिलने के लिए प्रेरित किया जाता है और यह देखा जाता है कि क्या उन्हें कोई शादी लायक पार्टनर मिल पाता है। वैसे यह आमतौर पर एक फंड जुटाने वाला प्रोग्राम होता है, जबकि 2023 में यह 'Necker-Enfants Malades Hospital' और 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' की कार्डियोलॉजी रिसर्च यूनिट 'ARCFA' के लिए था, जो COVID-19 जैसे वैश्विक संकट के दौरान कमजोर समुदायों को भोजन प्रदान करता है।

'पेरिस 2023 डेब्यूटेंट बॉल' का आयोजन ओफेली रेनौर्ड द्वारा किया गया था और इसका टाइटल 'Le Bal des Debutantes' रखा गया था। इस बॉल में दुनिया भर से और यहां तक कि भारत और पाकिस्तान से भी महिलाओं ने भाग लिया था। यह साल वास्तव में अच्छा रहा, क्योंकि पहली बार पाकिस्तान ने बॉल में भाग लिया और अपने विंटेज डायमंड नेकलेस से हर किसी को हैरान कर दिया।

Hannah Husain

Hannah Husain

हन्ना हुसैन का विंटेज 1810 का डायमंड-पन्ना का हार

हन्ना हुसैन (Hannah Husain) ने '2023 पेरिस डेब्यूटेंट बॉल' में जॉर्जेस होबिका और एली साब द्वारा निर्मित अब तक देखे गए सबसे शानदार हार के साथ भाग लिया। हार में क्रिसक्रॉस डायमंड-पन्ना पैटर्न था और इसका इतिहास 1810 से मिलता है। इटली की राजकुमारी मारिया कैरोलिना ने यह हार अपनी पोती को उपहार में दिया था, जिसे बाद में राजकुमारी हेलेना ऑरलियन्स ने ले लिया था और फ्रांस की सिबिल सैसून को बेच दिया था। बाद में सिबिल ने हार 'नोबेल पुरस्कार' विजेता लेडी चर्चिल को उधार दे दिया था।

Hannah Husain necklace

वह हार मृत्यु तक सिबिल के पास था, जिसके बाद क्रिस्टी ने उस हार को 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया था। इतिहासकार तब तक हार का पता नहीं लगा पाए थे, जब तक इसे हन्ना हुसैन पर नहीं देखा गया था।

Hannah Husain

Hannah Husain

डेब्यूटेंट बॉल पर भारत की ओर से अद्वैतेशा बिड़ला भी रहीं मौजूद

बिड़ला साम्राज्य की उत्तराधिकारी और भारत की अद्वैतेशा बिड़ला भी अपने सब्यसाची गाउन में बॉल की शोभा बढ़ा रही थीं। अद्वैतेशा भारत के सबसे धनी परिवारों में से एक से हैं, जिनका इतिहास 19वीं शताब्दी तक जाता है। बॉल गाउन में वह हर तरह से रॉयल लग रही थीं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ ब्लैक एंड येलो ड्रेस में वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

Advaitesha Birla

खैर, हम इस बात से हैरान हैं कि सालों पुराने हार में हन्ना हुसैन कितनी खूबसूरत लग रही थीं। खैर, आपको उनका विंटेज 1810 नेकलेस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.