Palak Tiwari शॉपिंग के लिए अब भी मां Shweta से लेती हैं पैसे, 15 करोड़ की हैं मालकिन

यहां हम आपको टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में ही बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Palak Tiwari शॉपिंग के लिए अब भी मां Shweta से लेती हैं पैसे, 15 करोड़ की हैं मालकिन

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और यंग टैलेंटेड स्टार्स में अपना नाम दर्ज कराया। पलक की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। उन्हें सिंगर हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' से रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

अब भी शॉपिंग के लिए मां श्वेता से ओटीपी मांगती हैं पलक

आपको जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड में शुरुआत कर चुकीं पलक को अब भी शॉपिंग के लिए अपनी मां श्वेता से ओटीपी मांगना पड़ता है। दरअसल, पलक अपने पैसों को लेकर सतर्क रहती हैं और उन्होंने अक्सर अपने परिवार को चलाने के लिए अपनी मां को सपोर्ट करने की बात कही है। तो चलिए यहां हम आपको पलक के इनकम सोर्सेस के बारे में बताते हैं। 

palak-shweta

पलक तिवारी की आय के साधन

अभिनय पलक तिवारी की आय का मुख्य जरिया है। इतनी सी कम उम्र में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी एक अलग पहचन बना ली है। एक्टिंग के अलावा, पलक तिवारी ने ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी कदम रखा है। अपनी लोकप्रियता और प्रभाव के साथ वह कई ब्रांड्स के विज्ञापन भी करती हैं। फैशन और ब्यूटी से लेकर लाइफस्टाइल व फिटनेस तक, पलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करती हैं। यह उनकी आय का अन्य साधन है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक तिवारी की कुल संपत्ति लगभग 1.95 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 15.20 करोड़ रुपए है। यह उनकी आर्थिक मजबूती और इंडस्ट्री में उनकी सफलता को दर्शाने के लिए काफी है। उनकी कमाई प्रोजेक्ट के आधार पर अलग-अलग होती है। खबरों की मानें, तो पलक एक वीडियो एल्बम के लिए 30 से 50 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए वह 50 लाख से 80 लाख रुपए तक लेती हैं।

palak tiwari

जैसे-जैसे पलक तिवारी का करियर आगे बढ़ रहा है, उनकी आय के साधन भी बढ़ रहे हैं। एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया ऐड के जरिए वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं।जब Palak Tiwari ने मां श्वेता की तरह TV में काम नहीं करने पर की थी बात, कहा था- 'वहां जाती तो तुलना होती', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पलक तिवारी की अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली पलक तिवारी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। दरअसल, अगली बार वह अभिनेता संजय दत्त के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगी। वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत सचदेवा द्वारा लिखी गई इस फिल्म को सिद्धांत सचदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में पलक और संजय के अलावा, सनी सिंह, मौनी रॉय और आसिफ खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसे संजय दत्त और एक्टर दीपिक मुकुट प्रोड्यूस कर रहे हैं।

palak tiwari

फिलहाल, पलक की नेट वर्थ के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.