Parineeti-Raghav की सगाई: प्रियंका की मां मधु ने की पुष्टि, जानें मेनू से गेस्ट लिस्ट तक के बारे में

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की पुष्टि की है। दोनों आज यानी 13 मई 2023 को दिल्ली में धूमधाम से इंगेजमेंट करने वाले हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti-Raghav की सगाई: प्रियंका की मां मधु ने की पुष्टि, जानें मेनू से गेस्ट लिस्ट तक के बारे में

लंबे समय से चली आ रही अटकलों के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज यानी 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। उनकी कजिन सिस्टर व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा ने उनकी सगाई की पुष्टि की है, साथ ही इस पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने की परिणीति-राघव की सगाई की पुष्टि

मधु चोपड़ा ने 'पिंकविला' से बात करते हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की पुष्टि की और कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह उनके लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं। हमारे प्यारे आशीर्वाद के साथ।''

parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा और राघव के इंगेजमेंट आउटफिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी सगाई में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आएंगी, जबकि राघव आइवरी कलर का अटायर पहनेंगे, जो उनके मामा पवन सचदेव द्वारा डिजाइन किया हुआ होगा। यह समारोह दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में होगा।

13 मई को शाम 5 बजे होगी परिणीति-राघव की सगाई

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सगाई समारोह करीब शाम 5 बजे से सिखों के पवित्र ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' से सुखमणि साहिब के जाप के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 'अरदास' या पवित्र प्रार्थना होगी। इसमें कपल के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के शामिल होने की उम्मीद है।

raghav-parineeti

परिणीति-राघव की सगाई की गेस्ट लिस्ट आई सामने

जानकारी के मुताबिक, परिणीति और राघव की सगाई में राजनीति और फिल्म जगत के करीब 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, फिल्म मेकर करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का नाम शामिल है।

परिणीति-राघव की सगाई का मेन्यू

'इंडिया टुडे' के सूत्रों के अनुसार, मेन्यू भारतीय व्यंजनों का मिश्रण होगा, जिसमें कबाब भी शामिल हैं। साथ ही मेन्यू में शाकाहारी ऑप्शन भी होंगे। परिणीति और राघव के परिवार इस पूरे फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहते हैं और बाद में दिन में एक पार्टी करने वाले हैं। 

raghav-parineeti

परिणीति और राघव की सगाई के चलते दिल्ली में 'आप' सांसद राघव का सरकारी रेजीडेंस भी सज-धजकर तैयार है। हर तरफ रोशनी जगमगा रही है। चारों तरफ लाइट्स लगी हुई हैं। और लड़के वाले यानी राघव चड्ढा लड़कीवालों परिणीति का स्वागत करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जब सगाई की खबरों के बीच Parineeti-Raghav ने देखा था IPL मैच, भीड़ ने बोला- 'भाभी', तो शरमाने लगी थीं एक्ट्रेस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

raghva parineeti

जानकारी के लिए बता दें कि राघव और परिणीति के डेटिंग की अफवाहों ने पिछले महीने तब जोर पकड़ा था, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को कई बार साथ में डिनर डेट और लंच डेट पर स्पॉट किया गया था।

फिलहाल, हमें राघव और परिणीति की सगाई की तस्वीरों का इंतजार है। तो इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.