पत्रलेखा के रिसेप्शन से लेकर पूल पार्टी तक, यहां देखें एक्ट्रेस का हर वेडिंग लुक

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने सीजन की शुरूआत में सबसे पहले शादी रचाई थी। आइए आपको दिखाते हैं पत्रलेखा के अलग-अलग वेडिंग लुक।

img

By Kanika Singh Last Updated:

पत्रलेखा के रिसेप्शन से लेकर पूल पार्टी तक, यहां देखें एक्ट्रेस का हर वेडिंग लुक

शादी के इस सीजन में बी-टाउन के कई सारे सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान में शादी रचाई, वहीं कुछ ही दिनों पहले नवविवाहित राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) भी शादी के बंधन में बंधे थे। पत्रलेखा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी के हर समारोह के लिए अलग-अलग लुक को कैरी किया था। आइए आपको दिखाते हैं पत्रलेखा की शादी के लुक्स।

ट्रेडिशनल वेडिंग लुक

सब्यसाची हर दुल्हन के लिए परफेक्ट डिज़ाइनर हैं और पत्रलेखा को एक पारंपरिक बंगाली दुल्हन के रूप में तैयार होना था। इसलिए उन्होंने लाल रंग की साड़ी का चुनाव किया। उनके माथे पर सफेद चंदन कला और मेहंदी के बजाय हाथों पर आल्ता लगा हुआ था। पत्रलेखा को भारी साड़ी नहीं पहननी थी। उन्होंने ब्राइडल ट्राउसेउ नेट पर कढ़ाई के साथ एक बहुत ही हल्की साड़ी चुनी थी। उनके घूंघट पर एक सुंदर बंगाली लाइन लिखी हुई थी, जिस पर लिखा था, 'मेरे दिल में जो प्यार है, मैं आपको समर्पण करती हूं।'

रिसेप्शन लुक

पत्रलेखा ने अपने रिसेप्शन में सब्यसाची की एक सफेद और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। सब्या-सफेद और लाल गुलाब के साथ सोने के हेरिटेज ज्वेलरी में वह बेहद क्लासी लग रही थीं। उन्होंने साड़ी से मैचिंग कश्मीरी लेस में एक रंगीन शॉल पहन रखा था, जो उन्हें उनकी मां ने उपहार में दिया था।

पायजामा पार्टी लुक

(ये भी पढ़ें: सनी कौशल ने भाभी कैटरीना का अपनी फैमिली में किया स्वागत, तो इसाबेल कैफ ने भी जीजू का किया वेलकम)

शादी की रात से ठीक पहले राजकुमार-पत्रलेखा ने पायजामा ब्लिंग पार्टी की थी, जिसमें सभी लोग आरामदेह पोशाक जैसे लाउंजवियर, ट्रैक पैंट पहनकर आए हुए थे। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से कपड़े पहने थे। पत्रलेखा ने खूबसूरती से बने गोल्ड टोन इंडस्ट्रियल जैकेट से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

प्री-वेडिंग लुक

अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए उन्होंने डिजाइनर शेहला खान के कलेक्शन से एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें गुलाबी रंग के सेट अप में लाल रंग के गुलाब बने हुए थे। उनकी साड़ी में एक्स्ट्रा-लॉन्ग पल्लू के साथ स्लिट भी था। उन्होंने 'जिमी चू' हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

पूल पार्टी लुक

पूल पार्टी के लिए पत्रलेखा ने नीली चोली और कढ़ाई वाले एक सुंदर ब्लाउज को पहना था, जिसमें बेजवेल्ड बेल्ट और एक स्कर्ट भी था। उन्होंने अपने बालों में मोतियों से सजी एक लंबी चोटी की थी और विंटेज सनग्लासेस से अपने फंकी लुक को पूरा किया किया था। इसके बाद जब वो पानी में उतरीं, तो उनकी ये ड्रेस बिकिनी में बदल गई, जिसकी ब्रालेट और बॉटम्स पर पुरानी यूरोपीय पेंटिंग बनी हुई थी।

क्रिश्चियन वेडिंग-लुक

(ये भी पढ़ें: स्टाइलिस्ट नमिता ने राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी के बारे में किए कई खुलासे, जानें पूरी डीटेल्स)

पत्रलेखा के व्हाइट कलर की ड्रेस पर इतनी जटिल कढ़ाई की गई थी कि, इस ड्रेस को बनाने के लिए कार्यकर्ता केवल शाम 5 बजे तक दिन के उजाले में कढ़ाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको दिन के उजाले की जरूरत है। इसे 'जेड टीम' ने पूरा किया था। पत्रलेखा ने इसे डायमंड के साथ पेयर किया था। भले ही यह दिखने में बहुत वेस्टर्न है, लेकिन इस पर की गई डिजाइन इंडियन है। इसे पहनकर वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

फिलहाल, हमें पत्रलेखा के सभी वेडिंग कलेक्शन काफी पसंद आए। तो, आपको पत्रलेखा का कौन-सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.