Pooja Hegde मुंबई बेस्ड क्रिकेटर के साथ शादी के लिए हैं तैयार! रिपोर्ट में किया गया दावा

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े जल्द ही मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ शादी करने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pooja Hegde मुंबई बेस्ड क्रिकेटर के साथ शादी के लिए हैं तैयार! रिपोर्ट में किया गया दावा

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी अद्भुत सुंदरता से फैंस के दिलों को पिघलाने से कभी नहीं कतरातीं। पूजा ने साल 2014 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहेंजो दारो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि पूजा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थीं। 

जिस समय उनकी फिल्म 'KKBKKJ' का क्रेज चल रहा था, उसी दौरान पूजा और सलमान के रिश्ते के बारे में कई अफवाहें सुर्खियों में छाई रहीं। हालांकि, अभिनेत्री ने ऐसी अटकलों से इनकार किया था और कहा था कि वह सिंगल हैं। इन सब के बीच, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि पूजा अपनी पर्सनल लाइफ में एक नए फेज के लिए तैयारी कर रही हैं, क्योंकि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Pooja Hegde

पूजा हेगड़े एक क्रिकेटर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए हैं तैयार! रिपोर्ट

'सिने जोश' की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा हेगड़े मुंबई के एक क्रिकेटर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इस बारे में ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब पूजा का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा है। इससे पहले, कई अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, उस समय पूजा ने कर्नाटक बेस्ड क्रिकेटर के साथ अपने लिंकअप के बारे में ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।

Pooja Hegde

जब पूजा हेगड़े और सलमान खान के रिश्ते की अफवाहें आईं सुर्खियों में

यह उस समय की बात है, जब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली थी, तभी पूजा और सलमान की डेटिंग की अफवाहें सुर्खियों में आने लगी थीं। ऐसी अफवाहों को तब हवा मिली, जब एक फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू ने अपने 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट पर दावा किया था कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। क्रिटिक्स ने यह भी साझा किया था कि स्टार्स के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि दोनों डेटिंग कर रहे थे। 

Pooja Hegde

जब पूजा हेगड़े ने पहनी 1 लाख रुपए की ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब सलमान ने पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल होकर डेटिंग रूमर्स को दी थी हवा

पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच रिश्ते की अफवाहों को तब हवा मिली, जब सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल हुए। पूजा के भाई की शादी की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी और डेटिंग की अफवाहों को हवा देते हुए उनके फैंस को उत्साहित कर दिया था।

Pooja Hegde

भाई की शादी में पूजा हेगड़े ने साड़ी पहनकर बिखेरा था जलवा, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पूजा हेगड़े ने सलमान खान संग डेटिंग रूमर्स पर दी थी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर उनके और सलमान खान के बारे में डेटिंग की अफवाहों के बीच पूजा ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी। 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने कहा था कि वह सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। इसके बारे में और बात करते हुए पूजा ने कहा था कि उनके जीवन में अलग-अलग टारगेट हैं, इसलिए वह अब सिर्फ बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दे सकतीं।

Pooja Hegde

पूजा हेगड़े के पैरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई थी मजेदार कहानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, पूजा हेगड़े की शादी की खबरों के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.