नेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय की शादी से साक्षी धोनी ने शेयर कीं फोटोज, सलमान ने किया डांस

हाल ही में, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने एनसीपी नेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की ग्रैंड वेडिंग से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय की शादी से साक्षी धोनी ने शेयर कीं फोटोज, सलमान ने किया डांस

शादियों का सीजन चल रहा है, और बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, हर तरफ शादी की शहनाई की गूंज सुनाई दे रही है। कोई इसे प्राइवेट तरीके से कर रहा है, तो कोई भव्य तरीके से अपने दिन को यादगार बना रहा है। स्टार कपल कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के बाद हाल ही में, एक और ग्रैंड वेडिंग देखने को मिली, जिसमें बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स तक की कई दिग्गज ​हस्तियों ने शिरकत की। ये शादी है, राजनेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की। इस ग्रैंड वेडिंग की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

praful patel

दरअसल, एनसीपी नेता, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय की शादी जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में हो रही है। प्रजय पटेल की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बिजनेसमैन अनिल अंबानी और गौतम अडानी समेत कई इंडस्ट्रयलिस्ट, फिल्मी सितारे और खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। शादी में विभिन्न दलों के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर समेत कई लोग वेडिंग फंक्शन में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी समेत कई खिलाड़ी भी वहां मौजूद हैं।

salman

(ये भी पढ़ें- पद्मिनी कोल्हापुरे ने भागकर की थी शादी, पूनम ढिल्लों ने किया था ज्वेलरी और कपड़ों का इंतजाम)

वेडिंग फंक्शन के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें हम, सभी को एंजॉय करते हुए देख सकते हैं। सामने आए एक वीडियो में सलमान खान गाने 'जुम्मे की रात' पर अपनी सिग्नेचर स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान स्टेज पर उनके साथ शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे हैं, जो जश्न का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में सलमान खान मंच पर मौजूद सभी लोगों को गाने के अपने ट्रेडमार्क स्टाइल को सिखाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

इसके अलावा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने वेडिंग वेन्यू से एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है। इस फोटो में वह अपने दोस्तों और पति एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रही हैं। जहां साक्षी लाइट ब्लू कलर की लहंगा चोली में काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं, एमएस धोनी कोट-पैंट और टाई में हैंडसम लग रहे हैं।

sakshi dhoni

साक्षी ने इसी फंक्शन से एक और फोटो शेयर की है, इसमें वह अपने लविंग हसबैंड माही के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि, उन्हें एमएस धोनी से मिले हुए 14 साल हो चुके हैं। साक्षी ने अपने कैप्शन में लिखा है, 'एक-दूसरे को जानने के "14 साल" की बधाई। #december #jabwemet' साक्षी के इस कैप्शन से समझा जा सकता है कि, वह 14 साल पहले माही से दिसंबर महीने में ही मिली थीं।

sakshi dhoni

sakshi dhoni

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने आधी रात को विक्की जैन संग मनाया बर्थडे, पतिदेव ने एक्ट्रेस को कहा- 'मिसेज जैन')

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टा हैंडल से माही और साक्षी की तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें उनके साथ आर्टिस्ट अमन नागपाल दिखाई दे रहे हैं, जो इस ग्रैंड वेडिंग में परफार्म करने के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि, साक्षी, प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की खास दोस्त हैं। दोनों आईपीएल के दौरान अक्सर साथ दिखती हैं। पूर्णा पटेल की शादी नमित सोनी से हुई है। पूर्णा ने अपने इंस्टा हैंडल से साक्षी के साथ एंजॉय करते हुए एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। यहां देखें उसका स्क्रीनशॉट।

sakshi dhoni

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने ब्राइडल मेहंदी और चूड़ा की झलक की शेयर, हाथ में दिखा पति विक्की कौशल का नाम)

प्रजय पटेल की शादी मुंबई के ज्वेलरी कारोबारी शिरीष पूंगिलिया की बेटी शिविका से हो रही है। शिरीष जयपुर से ही आते हैं, इसलिए सारे मैरिज फंक्शन यहीं आयोजित किए जा रहे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्रजय और उनकी होने वाली दुल्हन शिविका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा, उन्होंने कई सेलेब्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी व एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी शामिल हैं। 

prajay patel and shivika

manish malhotra

manish malhotra

फिलहाल, हमें प्रजय की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.