सोनम कपूर के मैटरनिटी लुक से इंस्पायर हुईं प्रेग्नेंट ब्लॉगर सलोनी, बेबी बंप पर फ्लॉन्ट की मेहंदी

फेमस फैशन ब्लॉगर सलोनी ने एक्ट्रेस सोनम कपूर के मैटरनिटी लुक से प्रेरणा लते हुए उनके लुक को रिक्रिएट किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर के मैटरनिटी लुक से इंस्पायर हुईं प्रेग्नेंट ब्लॉगर सलोनी, बेबी बंप पर फ्लॉन्ट की मेहंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने जब से ग्लैम और ग्लिट्ज़ की दुनिया में कदम रखा है, तब से उन्हें एक फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला के यूनिक आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने फैशन गेम को और हाई कर दिया था। अब फैशन ब्लॉगर सलोनी (Saloni) ने सोनम के मैटरनिटी लुक से इंस्पिरेशन लेते हुए इसे अपना स्टाइल बनाया है। 

saloni

फैशन ब्लॉगर सलोनी ने सोनम कपूर के मैटरनिटी लुक को किया कॉपी 

सलोनी, जिनका 'साजन और सलोनी' नाम से एक फैशन लेबल भी है, वह अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज (प्रेग्नेंसी) का आनंद ले रही हैं। हाल ही में, सलोनी ने सोनम के मैटरनिटी लुक को रीक्रिएट किया, जिसे अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। उन्होंने पेस्टल नीले रंग की धोती पैंट पहनी थी और इसे साड़ी स्टाइल ब्लाउज के साथ पहना था। उनके ड्रेस ने तुरंत हमें अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए सोनम के सफेद आउटफिट की याद दिला दी।

pregnant blogger saloni

होने वाली मां सलोनी ने 'फूलझड़ी' लेबल के पेटल शेप्ड स्टेटमेंट नेकपीस, झुमके और हाथफूल के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। उन्होंने काजल से भरी आंखों के साथ डेवी शीन मेकअप का विकल्प चुना था। वेवी ओपन हेयरस्टाइल के साथ उनके लुक को निखारा गया था।

pregnant blogger saloni

सलोनी के लुक की एक और हाईलाइट उनकी मेहंदी थी, जो उन्होंने अपने बेबी बंप पर लगाई थी। उनकी मेहंदी मदरहुड का प्रतीक थी। इसमें एक महिला को दिखाया गया है और बताया गया है कि कैसे वह जीवन के वृक्ष के रूप में कई जन्मों की वाहक है।

pregnant blogger saloni

pregnant blogger saloni

प्रेग्नेंसी शूट के लिए सोनम कपूर ने पहनी थी अबू जानी की ये ड्रेस

सोनम जून 2022 में अपने ट्राइमेस्टर के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला की ड्रेस पहनी थी, जो नाजुक सीक्विन और मोतियों से सजी थी। उनके ब्लाउज़ में मोतियों का भी काम हुआ था और उनके लुक से नज़रें हटाना मुश्किल था। ब्लश्ड गालों और न्यूड-टोन्ड लिप्स से उनके लुक में चार-चांद लग गए थे। सोनम कपूर के खूबसूरत मैटरनिटी लुक्स की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sonam kapoor

सोनम के मैटरनिटी लुक को अपनाने का सलोनी का तरीका हमें काफी पसंद आया। वैसे, आप इस बारे में क्या कहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.