क्रिकेटर Prithvi Shaw ने अपने 'सपनों के घर' की तस्वीरें कीं शेयर, जिसकी कीमत है 10.5 करोड़ रुपए

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने सपनों के घर की झलकियां साझा की हैं, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्रिकेटर Prithvi Shaw ने अपने 'सपनों के घर' की तस्वीरें कीं शेयर, जिसकी कीमत है 10.5 करोड़ रुपए

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आईपीएल टीम 'दिल्ली कैपिटल्स' के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी कहा जाता है। उन्होंने 'मुंबई इंडियंस' के खिलाफ आखिरी आईपीएल 2024 मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जहां वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बुलंदियों पर हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। क्रिकेटर ने हाल ही में अपने सपनों के घर की झलकियां साझा कीं, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

पृथ्वी शॉ ने अपने सपनों के घर की तस्वीरें कीं शेयर 

9 अप्रैल 2024 को पृथ्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में हम उनका घर देख सकते हैं, जो निर्माणाधीन था और पृथ्वी अपने पीछे लगी एक बड़ी खिड़की वाले हॉल में बैठे थे। एक अन्य तस्वीर में उनके घर को शानदार सोफे के साथ खूबसूरती से रेनावेटेड किया गया था और इसमें वह हाथ जोड़कर ठीक बीच में बैठे नजर आए।

Prithvi Shaw shared photos of his dream home

Prithvi Shaw shared photos of his dream home

भारतीय क्रिकेटर्स की महंगी कारें: विराट की 'बेंटले स्पर' से हार्दिक की 'लेंबोर्गिनी' तक, देखें लिस्ट

पृथ्वी का घर मुंबई के बांद्रा में है और शानदार इंटीरियर के साथ यह किसी सपने से कम नहीं लगता। उन्होंने अपने घर के बाहरी डेक की भी झलक दी, जहां आराम करने के लिए सोफे रखे हैं। तस्वीरों के साथ पृथ्वी ने एक नोट भी लिखा, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "अपनी जगह पर चाबी घुमाने में एक खास एहसास होता है। इस पल के बारे में सपने देखने से लेकर इसे जीने तक यात्रा अवास्तविक रही है। स्वर्ग का अपना टुकड़ा पाकर मैं बहुत आभारी हूं। अच्छे दिन आने दो। अच्छे समय को आने दो! विशेष धन्यवाद इस अमेजिंग डिज़ाइन और इंटीरियर के पीछे कई मुख्य लोग हैं।"

Prithvi Shaw shared photos of his dream home

Prithvi Shaw shared photos of his dream home

बता दें कि पृथ्वी को 2022 आईपीएल में 'दिल्ली कैपिटल्स' ने 7.5 करोड़ की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी ने एमजे शाह के '81 Aureate Project' की आठवीं मंजिल पर लैविश होम खरीदने के लिए 10.5 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया है।

Prithvi Shaw shared photos of his dream home

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

जब सेल्फी लेने से मना करने पर पृथ्वी शॉ पर फैंस ने कर दिया था हमला 

2023 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तस्वीरें खींचने से मना करने पर पृथ्वी के फैंस ने उन पर हमला कर दिया था। मशहूर क्रिकेटर मुंबई में अपने होटल के बाहर खड़े थे, तभी गोल्डन आउटफिट पहने एक लड़की और एक लड़के ने उनका वेलकम किया। क्रिकेटर थोड़ा विचलित दिखे, लेकिन वह कुछ सेल्फी लेने के लिए तैयार हो गए थे।

prithvi

हालांकि, चीजें तब खराब हो गईं जब पृथ्वी ने अपने दोस्त को फोन किया और मैनेजर से अपने फैंस को हटाने के लिए कहा। बाद में दोनों फैंस ने बदला लेने के लिए होटल से बाहर आने के बाद उनकी कार का पीछा किया। आरोपी ने ओशिवारा के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर कार पर बेसबॉल बैट से हमला किया था और उनका शीशा तोड़ दिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें पृथ्वी के सपनों के घर की झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.