Priyanka Chopra ने बेटी मालती संग एंजॉय किया 'स्नो डे', तस्वीरों पर पति निक ने बरसाया प्यार

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी संग 'स्नो डे' एंजॉय किया, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra ने बेटी मालती संग एंजॉय किया 'स्नो डे', तस्वीरों पर पति निक ने बरसाया प्यार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली को भी पूरा समय देती हैं, जिसकी झलक अक्सर उनकी तस्वीरों में दिखाई देती है। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ स्नो डे एंजॉय किया, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं, जिन पर उनके पति निक जोनस ने दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ शेयर कीं स्नो डे की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने 'परफेक्ट डे' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं। नीले, सफेद और लाल रंग का चेक वाला जंपसूट पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बालों को खुला रखते हुए और आंखों पर चश्मा लगाए प्रियंका का स्वैग देखने लायक है। फोटो में वह अपनी बेटी मालती के प्रैम के साथ दिख रही हैं। हालांकि, हम मालती का चेहरा नहीं देख सकते हैं, लेकिन यह साफ है कि वह प्रैम में थीं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रही थीं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हर दिन परफेक्ट पल क्रिएट कर रही हूं'। इन तस्वीरों पर यूं तो फैंस ने खूब प्यार बरसाया है, लेकिन निक जोनस के कमेंट ने हमारा ध्यान खींच लिया। उन्होंने तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए कमेंट सेक्शन में 'फायर' और 'रेड हार्ट' इमोजी ड्रॉप किए हैं। 

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

priyanka chopra

जब प्रियंका ने दिखाया था बेटी मालती का चेहरा

प्रियंका ने इस हफ्ते की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने एक कार्यक्रम में अपनी बेटी मालती मैरी के चेहरे को रिवील किया था। इस कार्यक्रम में मालती के पिता निक जोनस और उनके भाइयों ने 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार' प्राप्त किया था। इवेंट में जोनस ब्रदर्स से ज्यादा लाइमलाइट और सुर्खियां मालती को मिली थीं। मालती की क्यूटनेस देखकर हर किसी की निगाहें उन पर टिकी रह गई थीं। उनकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर घूम रही हैं। मालती की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka chopra

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सरोगेसी की वजह का किया था खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का वेलकम किया था। हालांकि, इसके लिए प्रियंका पर गर्भावस्था को 'आउटसोर्स' करने और यहां तक कि गर्भ को 'किराए पर लेने' व 'रेडी-मेड' बच्चे को चुनने का आरोप लगाया गया था। जिस पर प्रियंका ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी थी, साथ ही सरोगेसी की असली वजह का भी खुलासा किया था। 'वोग' के साथ अपने साक्षात्कार में प्रियंका ने अपनी सरोगेसी के बारे में बात करते हुए कहा था, "मुझे मेडिकल कॉम्पलीकेशंस थीं। यह एक आवश्यक कदम था और मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी, जहां मैं ऐसा कर सकती थी।" पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

priyanka chopra

फिलहाल, आपको प्रियंका और मालती की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.