पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर अरविंद खैरा की दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना पिंक 'चूड़ा', देखें फोटोज

पंजाबी संगीत निर्देशक अरविंद खैरा ने अपने जीवन के प्यार लविका सिंह से शादी कर ली है। आइए आपको इनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर अरविंद खैरा की दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना पिंक 'चूड़ा', देखें फोटोज

पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर अरविंद खैरा (Arvindr Khaira) के लिए यह एक उत्सव का समय है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार लविका सिंह से शादी कर ली है। यह जोड़ी 28 नवंबर 2022 को एक भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधी। 29 नवंबर 2022 को अरविंद ने अपने सपनों के विवाह समारोह से कुछ तस्वीरें साझा कीं और यह उनकी दुल्हन लविका थीं, जिन्होंने अपने गुलाबी लहंगे और ज्वेलरी की अनूठी पसंद के साथ पूरी लाइमलाइट चुरा ली। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

Arvindr Khaira'

दरअसल, 29 नवंबर 2022 को अरविंद ने ऐलान किया कि वह लविका सिंह से शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ (पंजाब) में हुए अपने सपनों के विवाह समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं। इस भव्य शादी को 'Sccreations' की एक टीम ने शूट किया था। शादी के लिए अरविंद ने क्रीम रंग की शेरवानी चुनी थी, जिस पर फूलों की डिटेलिंग थी। उन्होंने मैचिंग दोशाला, पन्ना हार और गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ अपने लुक को निखारा था।

Arvindr Khaira Wedding Pics

दूसरी ओर, उनकी दुल्हन लविका गुलाबी लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें उनके आउटफिट पर गोल्डन वर्क हुआ था। उन्होंने चोकर नेकपीस, स्टेटमेंट माथा पट्टी और मैचिंग झुमकी के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। दुल्हन ने लाल चूड़ा छोड़कर मैचिंग बेबी पिंक चूड़ा पहना था। सॉफ्ट स्मोकी आईज और पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

Arvindr Khaira Wedding Pics

Arvindr Khaira Wedding Pics

Arvindr Khaira Wedding Pics

Arvindr Khaira Wedding Pics

जिस समय अरविंद खैरा की शादी की तस्वीरें सामने आईं, उनका कमेंट सेक्शन बधाई मैसेजेस से भर गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। मशहूर सिंगर नीति मोहन ने भी नए कपल पर प्यार बरसाया।

Arvindr Khaira Wedding Pics

Arvindr Khaira Wedding Pics

बता दें कि अरविंद खैरा की पत्नी लविका सिंह एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने अरविंद खैरा के साथ उनके गानों 'बिजली बिजली', 'कोको', 'अप्सरा' और कई अन्य गानों पर काम किया है। फिलहाल, हम भी इस जोड़े को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.