Nita Ambani की 'छोटी बहू' Radhika Merchant ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग, पहनी 56,000 की सैंडल

बिजनेसमैन अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट को 11 जून 2023 को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके लुक और डायमंड इंगेजमेंट रिंग ने हमारा ध्यान खींचा। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani की 'छोटी बहू' Radhika Merchant ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग, पहनी 56,000 की सैंडल

'एनकोर हेल्थकेयर' के सीईओ व वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) को उनके फैशन चॉइस के लिए पसंद किया जाता है। राधिका ने 19 जनवरी 2023 को अपने 'जीवन के प्यार' व बिजनेसमैन अनंत अंबानी से सगाई की थी। तब से, राधिका और अनंत के लाखों फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, राधिका को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट​ किया गया। इस दौरान वह अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

राधिका मर्चेंट ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग  

दरअसल, 11 जून 2023 को राधिका मर्चेंट को मुंबई में स्पॉट किया गया, जब वह अपनी कार में सवार हो रही थीं। झलकियों में राधिका बॉडी फिटिंग और स्लीवलेस व्हाइट ड्रेस में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ टीमअप किया था। इसके अलावा, उन्हें अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जो कथित तौर पर उन्हें उनके मंगेतर अनंत अंबानी से उनकी सगाई में मिली थी।

radhika

राधिका मर्चेंट ने पहनी 56,000 रुपए की सैंडल

राधिका अपने स्टाइल को सिंपल रखना पसंद करती हैं और अक्सर उन्हें अपनी नेचुरैलिटी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाता है। हालांकि, उनके शानदार फैशन स्टेटमेंट भी ट्रेंडसेटर बन जाते हैं। 11 जून 2023 को अपने कैज़ुअल आउटिंग के लिए अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने लग्जीरियस ब्रांड 'Christian Dior' से 'Canvas embroidered Tropicalia Dway mules slide' सैंडल पहनी थी। अंबानी के एक फैन पेज ने साझा किया कि सैंडल की कीमत 56,585 रुपए है।

radhika

जब राधिका मर्चेंट ने दुबई में मनाया था अनंत अंबानी का 28वां बर्थडे

अनंत अंबानी 10 अप्रैल 2023 को 28 साल के हुए थे और उन्होंने इस दिन को दुबई में अपने करीबियों के साथ धूमधाम से मनाया था। अंबानी के एक फैन पेज ने उनके जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें हम अनंत को उनके प्यारे माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी व मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ देख सकते हैं।

radhika

बर्थडे बैश के लिए राधिका ने सिल्वर कलर की फॉयल टी-शर्ट पहनी थी और इसे गोल्डन कलर की फॉयल स्कर्ट के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, अनंत ने डायमंड स्टडेड कफलिंक के साथ एक शिमरी ग्रीन बंदगला सूट पहना हुआ था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनंत और राधिका ने पारंपरिक समारोह में की थी सगाई 

19 जनवरी 2023 को राधिका मर्चेंट ने परंपराओं का पालन करते हुए बॉयफ्रेंड अनंत अंबानी से सगाई की थी। सगाई समारोह उनके करीबी लोगों के बीच अंबानी निवास 'एंटीलिया' में हुआ था। समारोहों की शुरुआत सदियों पुरानी गुजराती परंपराओं जैसे- 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' से हुई थी, जिसके बाद रिंग एक्सचेंज रस्म हुई थी।

radhika

कार्यक्रम के बाद पूरे अंबानी परिवार ने खुशी-खुशी वेन्यू के बाहर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाई थीं। जहां राधिका गोल्डन एम्बेलिश्ड आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं अनंत ने नेवी ब्लू रंग का बंदगला सूट पहना था।सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए राधिका की यह झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.