पति राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी संग महिला दिवस पर शेयर किया मजेदार वीडियो, लोगों से किया ये अनुरोध

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने महिला दिवस के मौके पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है और साथ ही लोगों से एक अनुरोध भी किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

पति राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी संग महिला दिवस पर शेयर किया मजेदार वीडियो, लोगों से किया ये अनुरोध

कहा जाता है कि हर आदमी की कामयाबी के पीछे जरूर एक महिला का हाथ होता है, वह महिला मां, पत्नी या फिर बहन किसी भी रूप में हो सकती है। इसी वजह से हर किसी की जिंदगी में एक ऐसी महिला जरूर होती है, जिसका दर्जा सबसे ऊपर होता है। आज यानी 8 मार्च 2021 को दुनिया भर में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई महिलाओं के सम्मान में सोशल मीडिया पर अपने विचार रख रहा है। इसी कड़ी में, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी पत्नी शिल्पा का है। इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने लोगों से एक छोटा सा अनुरोध भी किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले आप ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, 15 फरवरी 2020 को शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनीं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खूब ख्याल रखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति व बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (ये भी पढ़ें: बिग बी ने महिला दिवस पर अपनी मां से लेकर पोती आराध्या तक सभी की फोटो की शेयर, लिखी ये बात)

आइए अब शिल्पा का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, राज कुंद्रा ने 8 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ बॉलीवुड के एक गाने पर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी एक कमरे में आने के बाद अपने हसबैंड राज कुंद्रा की फोटो को देखकर पॉपुलर सॉन्ग ‘तेरा नाम लिया’ गाने के फीमेल लिरिक्स पर एक्टिंग कर रही हैं। इस दौरान वह एक्टिंग करते-करते नीचे बैठ जाती हैं। लेकिन जैसे ही गाने के मेल लिरिक्स शुरू होते हैं, तो राज कुंद्रा अपनी फोटो के अंदर से ही गाने पर अपने एक्सप्रेशन देने शुरू कर देते हैं और ये चीज देखकर शिल्पा शेट्टी हैरान रह जाती हैं और झटके से खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद वीडियो के आखिर में शिल्पा अपने चेहरे पर हाथ रखकर प्यारी स्माइल देती हैं। लुक की बात करें तो, वीडियो में शिल्पा ने येलो टॉप और डेनिम स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। शिल्पा शेट्टी और राज का ये वीडियो काफी ज्यादा खूबसूरत है और फैंस भी इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सिंगर हर्षदीप कौर ने शेयर की अपने बेटे की पहली झलक, बेबी बॉय को प्यार करते दिखा कपल)

इस वीडियो को शेयर करते हुए राज ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। राज कुंद्रा ने लिखा है, ‘महिला दिवस के दिन एक छोटा सा अनुरोध है। कृपया सम्मान और समानता को हर रोज सेलिब्रेट करें। मेरे दिन की शुरुआत और अंत मेरी प्रेमिका शिल्पा शेट्टी के नाम से होती है। वह बहुत मजबूत, सफल, स्वतंत्र और सभी के लिए एक अमेजिंग रोल मॉडल हैं। यह सिर्फ आज के लिए नहीं है। यह रोज के लिए है। #equality #love #respect #rajmantra #rajfuntra #gratitude #womansday।’ (ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने दोनों बेटों संग शेयर कीं तब और अब की खूबसूरत फोटो, लिखा- 'हमेशा मेरे बच्चे रहेंगे')

राज कुंद्रा अपनी लेडीलव शिल्पा शेट्टी के साथ अक्सर अमेजिंग वीडियोज बनाकर शेयर करते रहते हैं। राज ने 3 फरवरी 2021 को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राज पंजाबी में कहते हैं, 'हड़बड़ी में मैं तेरे पीछे-पीछे ही रहता हूं। मैं तूने तेरी खूशबू ते पहचान लूं, कि तू कित्थे है।' पति राज कुंद्रा की इस बात पर शिल्पा भी पंजाबी में जवाब देते हुए कहती हैं, 'फिर ते तेरे सारे गुण कुत्ते वाले ही होए।' पत्नी की बात सुनकर राज कहते हैं, 'हाय।' अपने पति राज का ऐसा एक्सप्रेशन देखकर शिल्पा हंसने लगती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, 'उन लोगों के लिए, जिन्होंने मेरे मस्ती के पलों को मिस कर दिया है।' शिल्पा और राज का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था।

फिलहाल, महिला दिवस के मौके पर अनगिनत लोग सोशल मीडिया पर उन महिलाओं की बात कर रहे हैं, जो उनके जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। तो आपको राज कुंद्रा और शिल्पा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.