राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, बोले- 'काश मैं उसके साथ होता' [Exclusive]

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा के पति राजीव सेन ने 'फादर्स-डे' के मौके पर कहा है कि, बेटी जियाना के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। आइए आपको बताते हैं। 

img

By Pooja Shripal Last Updated:

राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, बोले- 'काश मैं उसके साथ होता' [Exclusive]

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) और उनके पति राजीव सेन (Rajeev Sen) हमेशा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 7 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधने के बाद 1 नवंबर 2021 को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे। दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इन तीन सालों में दोनों के रिश्ते में बहुत उतार-चढ़ाव आए, कई बार तलाक की खबरें भी आईं, लेकिन फिलहाल दोनों एक साथ हैं और अपनी बेटी जियाना की परवरिश कर रहे हैं। इस बीच राजीव सेन ने एक इंटरव्यू में पिता बनने की भावनाओं पर खुलकर बात की है।

RAJEEV SEN

बता दें कि, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और फेमस टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने 7 जून 2019 को गोवा में शादी की थी। हालांकि, ये दोनों शादी से ज्यादा अपने रिश्ते के अलगाव को लेकर चर्चा में ज्यादा रहे। शादी के एक साल बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद अप्रैल 2020 में वो कुछ समय के लिए अलग भी हो गए थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था और दोनों साथ में रहने लगे थे। फिर दोनों की जिंदगी ने एक खूबसूरत मोड़ लिया और 1 नवंबर 2021 को दोनों ने अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया था। राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी की पहली झलक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन फोटोज में राजीव और चारू अपने बेटी को गोद में लिए हुए उस पल को संजोते हुए नजर आ रहे थे। राजीव ने कैप्शन में लिखा था, "बेटी को पाकर धन्य हुए। चारू ठीक और फिट हैं। अंत तक मजबूत बने रहने के लिए मुझे मेरी पत्नी पर गर्व है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। भगवान का शुक्र है।''

RAJEEV SEN

अब राजीव सेन ने 'BollywoodShaadis' के साथ एक खास इंटरव्यू में बेटी के पिता बनने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों और अपनी भावनाओं को लेकर बात की है। अपनी बेटी को पहली बार गोद में लेने के अनुभव को साझा करते हुए राजीव ने कहा, "मैं अपनी बेटी को पहली बार पकड़कर थोड़ा घबराया हुआ था, क्योंकि वो बहुत छोटी थी, लेकिन साथ ही पिता बनने पर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा था।"

RAJEEV SEN

(ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी के EX पति राजा चौधरी ने बयां किया दर्द, कहा- 'बेटी पलक संग कभी नहीं मनाया फादर्स डे')

एक बेटी के पिता बनने की खुशी और एहसास को बयां करते हुए राजीव ने कहा, "उसके पास रहना ही एक जादुई एहसास है, मुझे लगता है वो एक अलग ही दुनिया है, जहां कोई टेंशन नहीं होती है। जिस तरह से वो मेरी नाक और बालों से खेलती है, मेरे गाल खींचती है, वो एक अलग ही एहसास है। मैं उसके साथ दिन-रात खेल सकता हूं।"

RAJEEV SEN

बता दें कि, 19 जून 2022 को फादर्स डे है और जियाना के जन्म के बाद राजीव का ये पहला फादर्स डे है। हालांकि, राजीव अभी मुंबई में नहीं हैं और इस दिन को अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। इस पर निराशा जाहिर करते हुए राजीव कहते हैं, "काश मैं अपनी बेटी के साथ मुंबई में होता, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ पारिवारिक मामलों के लिए मैं अपनी बेटी के साथ फिलहाल नहीं रह पा रहा हूं।''

RAJEEV SEN

(ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या...' फेम एक्ट्रेस शीतल तिवारी ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा और बताया नाम)

इससे पहले, जब जियाना 5 महीने की हुई थीं, तब राजीव ने अपनी नन्ही परी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ, राजीव ने एक प्यारा नोट भी लिखा था। राजीव ने लिखा था, "5 महीने मुबारक हो मेरी परी बेटी। डैडी आपको बहुत प्यार करते हैं।''

RAJEEV SEN

RAJEEV SEN

RAJEEV SEN

RAJEEV SEN

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका संग मालदीव में की थी साइकिलिंग, शेयर किया प्यारा वीडियो)

वैसे, भले ही फादर्स डे के इस मौके पर राजीव अपनी बेटी के पास नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार हमेशा जियाना के साथ रहेगा। तो राजीव के इस इंटरव्यू पर आपका क्या कहना है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.