Rakhi Sawant के पूर्व पति Adil Durrani ने 'BB12' फेम Somi Khan से की शादी, खुशी से पोज देता दिखा कपल

एक्ट्रेस राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने 'बिग बॉस 12' फेम सोमी खान के साथ दूसरी शादी कर ली है। आइए आपको वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Rakhi Sawant के पूर्व पति Adil Durrani ने 'BB12' फेम Somi Khan से की शादी, खुशी से पोज देता दिखा कपल

आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) हाल ही में तब सुर्खियों में आए, जब उनके 'बिग बॉस 12' फेम सोमी खान के साथ दूसरी शादी करने की चर्चा होने लगी। बता दें कि आदिल की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत से हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार केमिस्ट्री से सभी को लुभाते थे। हालांकि, एक साल पहले दोनों ने अलग होने का फैसला किया था और राखी ने आदिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उनके सेपरेशन ने इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी थी। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि आदिल वास्तव में अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं।

आदिल दुर्रानी ने सोमी खान के साथ किया निकाह

7 मार्च 2024 को हमें सोमी खान के साथ आदिल दुर्रानी की दूसरी शादी की पहली झलक मिली। दोनों ने एक इंटीमेट निकाह समारोह में अपने मिलन का जश्न मनाया। अपने निकाह के लिए आदिल ने व्हाइट पायजामा के साथ मैचिंग एम्बेलिश्ड शेरवानी पहनी थी। उन्होंने क्लासी कलगी से सुसज्जित मैरून कलर की पगड़ी पहनी थी।

aadil

aadil

दूसरी ओर, दुल्हन सोमी रेड कलर के लहंगे में सुंदर लग रही थीं, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने डबल दुपट्टे लिए थे, दोनों पर चौड़ी कढ़ाई वाली बॉर्डर थी। इसके अलावा, उनके वेल पर अरबी लिखा हुआ था। गोल्डन ज्वेलरी, हल्का बेस मेकअप और नेचुरल ब्राइडल ग्लो ने उसके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

aadil

aadil

aadil

जब Adil Khan Durrani ने Rakhi Sawant के मिसकैरेज के आरोप पर कहा था- 'वह प्रेग्नेंट ही नहीं हो सकतीं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आदिल दुर्रानी ने सोमी खान के साथ निकाह को बताया अपनी पहली शादी

कुछ समय पहले 'न्यूज 18 शोशा' से बात करते हुए आदिल दुर्रानी ने सोमी खान के साथ अपनी शादी की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि यह वास्तव में पहली बार है, जब उन्होंने शादी की है। आदिल ने बताया कि फिलहाल वह अपनी दुल्हन के साथ बेंगलुरु में हैं और आधिकारिक घोषणा करने के लिए वे दोनों जल्द ही मुंबई वापस आएंगे। उनके शब्दों में, ''यह मेरी ही पहली शादी है। हम इस वक्त बेंगलुरु में हैं। हम कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। हम आधिकारिक घोषणा करेंगे। मैं जल्द ही सब कुछ विस्तार से साझा करूंगा।"

rakhi

रिपोर्ट्स में आदिल द्वारा अपनी शादी को सीक्रेट रखने के पीछे की वजह का हुआ खुलासा

6 मार्च 2024 को 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदिल दुर्रानी ने 2 मार्च 2024 को जयपुर में सोमी खान से सीक्रेटली शादी कर ली थी। इसके अलावा, यह पता चला था कि कपल ने अपनी शादी को गुप्त रखने का फैसला किया, क्योंकि वह कई चीजों में व्यस्त थे। दरअसल, आदिल और सोमी में से किसी को भी इतनी जल्दी यह खबर दुनिया को बताने का यकीन नहीं था।

adil

जब राखी सावंत ने आदिल पर लगाया जबरन इस्लाम कबूल करवाने का आरोप

अगस्त 2023 में राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी और आदिल दुर्रानी के साथ अपने अतीत के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने स्टोरी के अपने पक्ष का खुलासा किया था और बताया था कि उनके पूर्व पति ने उनकी शादी में अपमानजनक व्यवहार किया था। इसे अपने लिए पूरी अग्निपरीक्षा बताते हुए राखी ने दावा किया था कि आदिल ने उन्हें जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया था।

rakhi

जब Rakhi Sawant ने Shah Rukh Khan से की स्पर्म डोनेट करने की मांग, तो नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम आदिल और सोमी को उनकी नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.