Rakul Preet-Jackky की शादी की पहली तस्वीरें: दुल्हन ने पहना Tarun Tahiliani का फ्लोरल पिंक लहंगा

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में बीच वेडिंग की। अब उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Rakul Preet-Jackky की शादी की पहली तस्वीरें: दुल्हन ने पहना Tarun Tahiliani का फ्लोरल पिंक लहंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने आज यानी 21 फरवरी 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से गोवा में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई। शादी के फंक्शन गोवा के 'ITC ग्रैंड' होटल में आयोजित हुए। रकुल और जैकी की शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की पहली तस्वीरें

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं। इनमें दोनों की वेडिंग के क्यूट मोमेंट्स शामिल हैं। वेडिंग ड्रेस की बात करें, तो यह जोड़ी 'स्वर्ग में बनी जोड़ी' लग रही थी। रकुल ने तरुण तहिलियानी का लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में हैवी थ्रेडवर्क डिटेलिंग के साथ एक सुंदर सॉफ्ट पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा था। उन्होंने इसे शीयर स्लीव्स वाली एक यूनिक चोली के साथ स्टाइल किया था। रकुल का लुक हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से पूरा हुआ था। रेड चूड़े की जगह उन्होंने पीच-टोन वाले चूड़े चुने थे।

(Rakul Preet Singh)

Rakul Preet Singh

दूसरी ओर, जैकी ने बेज-टोन गोल्डन वर्क कढ़ाई शेरवानी के साथ अपनी दुल्हन को मैच किया था। उन्होंने अपने लुक को पगड़ी, मैचिंग दोशला और मेल नेकलेस से पूरा किया था। इसके साथ रकुल ने लिखा, "मेरे अभी और हमेशा के लिए 21-02-2024 #abdonobhagna-ni"

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani के संगीत में Shilpa Shetty-Raj Kundra ने अपने डांस से बांधा समां...वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की सजावट की पहली तस्वीरें

रकुल व जैकी काफी समय से शादी करने की योजना बना रहे हैं और 2023 के अंत में शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल और जैकी इको-फ्रेंडली शादी चाहते थे और यही एक वजह थी कि उन्होंने डिजिटल वेडिंग कार्ड का विकल्प चुना था। इतना ही नहीं, उनकी शादी की जो पहली तस्वीरें हमें मिलीं, उनमें हम एक नारियल देख सकते हैं, जिस पर उनकी शादी का लोगो छपा हुआ था।

Rakul Preet Singh

एक अन्य तस्वीर में हम शादी का बोर्ड देख सकते हैं, जिसे फूलों से सजाया गया था और उस पर सुंदर चित्र बने थे। इसके ऊपर लिखा था, "भगनानी और सिंह परिवार आपका स्वागत करता है।" ऐसा लगता है कि रकुल और जैकी ने अपनी शादी के डेकोरेशन में काफी मेहनत की है। 

Rakul Preet Singh

Rakul Preet-Jackky Bhagnani की मेहंदी: Bhumi Pednekar की बहन Samiksha ने शेयर कीं झलकियां, देखने के लिए यहां क्लिक करें

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का प्री-वेडिंग उत्सव 'अखंड पाठ' के साथ हुआ था शुरू

ऐसा लगता है जैसे रकुल और जैकी अपने रिश्ते को मीडिया के चर्चे से दूर रखना चाहते हैं। कपल की शादी का उत्सव अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ था। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। अपने इंस्टा हैंडल पर रकुल ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पर्पल-पिंक चेकर्ड शॉल पहने नजर आ रही थीं। इसके साथ ही रकुल ने लिखा था, "#अखंडपाठ #वाहेगुरु।"

Rakul Preet Singh

फिलहाल, हम रकुल और जैकी की शादी की तस्वीरों से हैरान हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.