Ranbir Kapoor की बेटी Raha कजिन Jeh के बर्थडे बैश में हुईं शामिल, 'बुआ' Kareena प्यार बरसाती आईं नजर

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ करीना कपूर खान के बेटे जेह के बर्थडे बैश में जाते हुए देखा गया। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranbir Kapoor की बेटी Raha कजिन Jeh के बर्थडे बैश में हुईं शामिल, 'बुआ' Kareena प्यार बरसाती आईं नजर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) को अपनी चचेरी बहन करीना कपूर खान के छोटे बेटे जहांगीर अली खान के तीसरे जन्मदिन के जश्न में शामिल होते देखा गया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें हम आलिया भट्ट और रणबीर की बच्ची की एक झलक देख सकते हैं। 

करीना के बेटे जहांगीर की बर्थडे पार्टी में बेटी राहा संग पहुंचे रणबीर

21 फरवरी 2024 को हमें करीना के बेटे जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर की एक झलक मिली, जो सुपर हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने बेज पैंट के साथ मैचिंग क्रिस्प शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि, यह उनकी बेटी राहा थीं, जिन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली, लेकिन रणबीर ने राहा के साथ पोज नहीं दिया, जिससे फैंस को राहा की क्लियर झलक नहीं मिल पाई।

ranbir with raha

ranbir with raha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पार्टी के लिए राहा को ब्लैक कलर की ड्रेस पहने देखा गया। उनके बालों की दो पफी चोटी बनाई गई थी। इसके अलावा, हमें एक और प्यारा पल देखने को मिला, जब करीना अपनी भतीजी से मिलीं, तो वह उनपर अपना प्यार बरसाती देखी गईं।

kareena with raha

Image Courtesy

Saif के बच्चों Sara-Ibrahim और Taimur-Jeh को नहीं मिलेगी उनकी 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी, जानें वजह

करिश्मा कपूर ने जेह बाबा के बर्थडे पर शेयर की लवली फोटो

करिश्मा कपूर ने भांजे जहांगीर के बर्थडे पर उसके साथ एक प्यारी फोटो शेयर की और उसे जन्मदिन विश किया। फोटो में दोनों को एक आलीशान जगह के गलियारे में घूमते हुए दिखाया गया है। पफर जैकेट, ट्राउजर और बूट पहने जेह अपनी मासी का हाथ पकड़ते हुए बेहद क्यूट लग रहे थे। वहीं करिश्मा ब्लैक कलर के ट्रैकसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने जेह के लिए एक प्यार भरी विश भी लिखी, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "चलो यह जेह बाबा का जन्मदिन है! लव यू।"

jeh

Neetu Kapoor-Soni Razdan ने Raha और Rishi Kapoor की फैन-मेड फोटो पर किया रिएक्ट, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा को मीडिया से कराया रूबरू

रणबीर कपूर और आलिया ने राहा के एक साल के होने के बाद क्रिसमस 2023 पर उसे मीडिया और फैंस से रूबरू कराया था। रणबीर ने क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाकर अपने लाखों फैंस को सरप्राइज कर दिया था। 

राहा कपूर लाल कढ़ाई वाली व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। उनके लुक को रेड वेलवेट जूतियों के साथ निखारा गया था। दो पोनीटेल और क्लिप्स ने उन्हें सुपर क्यूट लुक दिया था। दूसरी ओर, उनकी मां आलिया ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिस पर फ्लोरल प्रिंट था। उन्होंने इसे रेड-टोन पंप्स के साथ स्टाइल किया था।

alia bhatt

Alia Bhatt का Raha को ईमेल लिखना 'KKHH' से है इंस्पायर्ड? नेटिजन ने कहा- 'वह रणबीर को उनकी एक्स..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, राहा कपूर की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.