रणबीर की शादी के जश्न पर बोले रणधीर कपूर, कहा- 'अभी तो हंगामा है, रोज कुछ न कुछ हो रहा है'

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने भतीजे रणबीर कपूर की शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर की शादी के जश्न पर बोले रणधीर कपूर, कहा- 'अभी तो हंगामा है, रोज कुछ न कुछ हो रहा है'

13 अप्रैल 2022 को मेहंदी सेरेमनी के एक दिन बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 14 अप्रैल 2022 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ मेहमानों में रीमा जैन, करण जौहर, अयान मुखर्जी, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर शामिल थे। शादी से एक दिन पहले आरके के अभिनेता-ताऊ रणधीर कपूर भी शादी में शामिल होने के लिए गोवा से मुंबई वापस आए थे। अब एक इंटरव्यू में, अनुभवी अभिनेता ने शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ranbir

(ये भी पढ़ें-आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग दूल्हे रणबीर के साथ दिया पोज, रॉयल लुक में दिखा कपल)

दरअसल, 'पिंकविला' के साथ बातचीत में रणधीर कपूर ने कहा कि, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। रणबीर बहुत अच्छा बच्चा है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और मैं उन्हें लंबे और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देता हूं।” क्या उनकी योजना परिवार के साथ इस अवसर को मनाने की है। इस सवाल पर रणधीर ने कहा कि, “अब कुछ भी शांत नहीं है, अभी तो हंगामा है। हर दिन कुछ न कुछ चल रहा है।” वह आगे बताते हैं कि, वे सभी कल ऋषि कपूर को बहुत याद कर रहे थे।

randhir

(ये भी पढ़ें- आलिया की ब्राइडल साड़ी के पल्लू पर दिखी रणबीर संग उनकी शादी की तारीख, आप भी डालें एक नजर)

शादी के बाद नई दुल्हन आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति रणबीर कपूर के साथ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में हम रणबीर और आलिया के असीम प्यार को देख सकते हैं। जहां, आलिया फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आइवरी कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं, रणबीर सफेद शेरवानी और सफेद पगड़ी में दिखे। इस खूबसूरत साड़ी के  साथ एक्ट्रेस ने एक भारी चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक माथापट्टी को एक्सेसराइज़ किया था। इस लुक में आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर उनके दूल्हे राजा रणबीर ने सिल्क शेरवानी पहनी थी, जिसपर एम्ब्रॉयडरी के साथ अनकट डायमंड बटन लगे हुए थे। उन्होंने अपने लुक को किलंगी, साफा और जरी के एम्ब्रॉयडरी वाले शॉल के साथ पेयर किया था।

alia

हाल ही में, आलिया और रणबीर की शादी से वरमाला का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो का खास मोमेंट वो था, जब रणबीर वरमाला के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। दरअसल, सामने आए वीडियो में हम देख सकते हैं कि, रणबीर के दोस्तों ने उन्हें ऊपर उठाया हुआ है, जिससे दुल्हन आलिया को रणबीर के गले में माला डालने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे में अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए रणबीर नीचे उतरे और उनके आगे घुटनों के बल बैठ गए, जिसके बाद आलिया ने उनके गले में माला डाल दी। यह देख वहां हर कोई तालियां बजाने लगा। यहां देखें वीडियो। 

(ये भी पढ़ें- भाई रणबीर की शादी से करीना कपूर ने पति सैफ और बेटों तैमूर-जेह संग शेयर की फैमिली फोटो)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, आलिया-रणबीर की शादी से उनकी फैमिली बेहद खुश है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.