सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को हुआ प्यार, बंटी सजदेह को कर रहीं डेट!

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सीमा सजदेह के भाई व बिजनेसमैन बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को हुआ प्यार, बंटी सजदेह को कर रहीं डेट!

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चलते सुर्खियों में थीं। दरअसल, रिया पर पैसे के लिए सुशांत को मानसिक रूप से परेशान करने और 14 जून 2020 को उनके निधन में भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, जांच में बाद में कहा गया था कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। अब एक्टर के निधन के 2 साल बाद लगता है एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि रिया, सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) को डेट कर रही हैं।

rhea

रिपोर्ट्स की मानें, तो रिया को सुशांत के बाद बंटी सजदेह में अपना प्यार मिल गया है और कथित तौर पर वह बंटी को डेट कर रही हैं। बंटी खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में सबसे बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक के मालिक हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया पहले बंटी की क्लाइंट थीं और सुशांत की मौत के बाद उन्होंने रिया को इस गम से उबरने में काफी मदद की थी। स्रोत ने दावा किया, "उन्हें एक साथ खुश देखना बहुत अच्छा है। पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उनके सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। जब रिया की मुश्किलें बढ़ रही थीं, तब बंटी ने उनका साथ दिया था।''

bunty

बता दें कि बंटी का नाम पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, वह रिया चक्रवर्ती के बहुत अच्छे दोस्त बन गए, क्योंकि साल 2020 में जब रिया मीडिया ट्रायल के मुश्किल दौर से गुज़र रही थीं, तब बंटी उनके साथ थे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया से पूछताछ के दौरान बंटी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

rhea

सूत्र ने खुलासा किया कि बंटी और रिया दोनों डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन वे अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना चाहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में मीडिया ट्रायल और पुलिस की पूछताछ के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया और मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहना पसंद करती हैं। जब सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने कहा था- 'रिया चक्रवर्ती के आने से भाई की जिंदगी बर्बाद हो गई थी', पढ़ें पूरी खबर

rhea

बंटी की बात करें, तो वह 'कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट' के एमडी और सीईओ हैं। यह एजेंसी विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे बड़े क्रिकेटर्स को मैनेज करती है। इसके अलावा, बंटी 'धर्मा आधारशिला एजेंसी' का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

bunty

वैसे, रिया के बंटी को डेट करने पर आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.