Rochelle Rao और Keith Sequeira शादी के 5 साल बाद बने पैरेंट्स, बेबी गर्ल का किया स्वागत

हाल ही में, टीवी कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rochelle Rao और Keith Sequeira शादी के 5 साल बाद बने पैरेंट्स, बेबी गर्ल का किया स्वागत

टीवी कपल रोशेल राव (Rochelle Rao) और कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) इस समय बेहद खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में एक नन्हे फरिश्ते की एंट्री हुई है। जी हां! दरअसल, लवबर्ड्स ने 1 अक्टूबर 2023 को अपनी छोटी सी दुनिया में एक बच्ची का वेलकम किया और पैरेंट क्लब में एंट्री की। अब उन्होंने फैंस के साथ अपनी इस 'गुड न्यूज' को शेयर किया है। 

रोशेल राव और कीथ सिकेरा बने पैरेंट्स

3 अक्टूबर 2023 को रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बच्ची के आने की घोषणा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दोनों ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ है। वीडियो में एक पिक्चर नोट शामिल था, जिसमें हम पैरेंट्स के हाथों और न्यूबोर्न बेबी के छोटे पैरों वाली एक फैमिली फोटो देख सकते हैं। नोट में लिखा है, "हम क्लाउड नाइन पर हैं, बेबी सिकेरा यहां है! 01 10 23। धन्य माता-पिता रोशेल और कीथ।"

Rochelle rao

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी पोस्ट के साथ रोशेल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। न्यू मॉम ने खुशी बयां करते हुए लिखा, "1 अक्टूबर 2023 को हम, हमारी छोटी बच्ची बेबी सिकेरा को अब तक मिले सबसे महान आशीर्वाद के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। इस अमेजिंग जर्नी के माध्यम से आपके सभी अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, हम आपसे प्यार करते हैं और @vasavi.todi को धन्यवाद देते हैं। यह सबसे प्यारी एडिटिंग है। मैंने इस बच्चे के लिए प्रार्थना की थी और प्रभु ने मुझे वह दिया, जो मैंने उनसे मांगा था। 1 Samuel 1:27।"

Rochelle rao

कीथ और रोशेल की 'अबाउट-टू-पॉप' बेबी शॉवर पार्टी

2 सितंबर 2023 को कीथ और रोशेल ने एक खूबसूरत बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी। कपल ने फैंस को अपनी इस 'अबाउट-टू-पॉप' बेबी शॉवर पार्टी की कुछ खूबसूरत झलकियां दिखाई थीं। इस दिन को रोशेल और कीथ ने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। पार्टी में होने वाली मां ने एक टू-टियर केक भी काटा था। अपने बेबी शॉवर में रोशेल येलो कलर की फ्रिल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, कीथ मैचिंग पैंट के साथ सफेद शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Rochelle rao

रोशेल और कीथ की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

यह 2 अगस्त 2023 को था, जब रोशेल और कीथ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक जॉइंट पोस्ट में अपने मैटरनिटी शूट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। फोटोज में कीथ और रोशेल को पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Rochelle rao

फिलहाल, हम रोशेल और कीथ को पैरेंट्स बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.