एक्ट्रेस रेखा की वजह से सिंगल हैं सलमान खान! खुद एक शो में किया था खुलासा

अभिनेता सलमान खान का वैसे तो, कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध रहा है, लेकिन वह आखिर आज तक सिंगल क्यों हैं? एक बार इसकी वजह उन्होंने एक्ट्रेस रेखा को बताया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्ट्रेस रेखा की वजह से सिंगल हैं सलमान खान! खुद एक शो में किया था खुलासा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर 2021 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह, इस बार भी अभिनेता ने अपने इस खास दिन को अपने पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया। हालांकि, बीते दिन सलमान के फैंस अपने फेवरेट स्टार को सांप के काटने की खबर पढ़कर परेशान हो गए थे। लेकिन, अब अभिनेता फिट और ठीक हैं। 

Salman Khan

सलमान खान अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ उनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा। लेकिन, ये एक्ट्रेसेस सलमान के सिंगल स्टेटस की वजह नहीं हैं। दिग्गज अभिनेत्री रेखा की वजह से सुपरस्टार अभी तक सिंगल हैं। जी हां! सही पढ़ा आपने, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

salman rekha

दरअसल, साल 2014 में दिग्गज अभिनेत्री रेखा रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अपनी फिल्म 'सुपर नानी' के प्रमोशन के लिए आई थीं। उस समय, सलमान ने खुलासा किया था कि, जब वह किशोर थे, तो वह पूरी तरह से 'उमराव जान' की अभिनेत्री रेखा से प्रभावित थे। वे तब पड़ोसी भी थे और अभिनेता रेलिंग के पास सोते थे और सुबह 5:30 बजे उठकर उन्हें मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए देखते थे। इतना ही नहीं, वह उनकी योग कक्षाओं में भी शामिल हुए थे। सलमान ने खुलासा किया था कि, "उस वक्त योग से तो मेरा कोई कनेक्शन था ही नहीं, पर क्योंकि रेखा जी वहां पर योग सीखती थीं, मैं और मेरे दोस्त वहां पहुंच जाया करते थे। 

salman rekha

रेखा ने आगे खुलासा किया था कि, सलमान ने घर में सभी से कहा था, ''मैं बड़ा होकर उस लड़की से शादी करना चाहता हूं।'' जिस पर सुपरस्टार ने जवाब दिया, "शायद इसीलिए मेरी शादी नहीं हुई।" इस पर दिग्गज अभिनेत्री ने मजाक में कहा, "शायद मेरी भी इसीलिए नहीं हुई...।" दिलचस्प बात यह है कि, सलमान ने रेखा की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी'(1988) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म में रेखा के देवर की भूमिका निभाई थी।

rekha awards

(ये भी पढ़ें: रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती)

रेखा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी ज्यादा सफल रही है, उतना ही दर्द उन्हें अपनी निजी जिंदगी में झेलना पड़ा है। रेखा को कई बार प्यार हुआ, लेकिन उन्हें हमेशा ही आखिर में धोखा नसीब हुआ है, जिस वजह से एक्ट्रेस आज के समय में अकेले जिंदगी बिताने के लिए मजबूर हैं। रेखा का नाम बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र कुमार, किरण राव, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार, और अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था। इन तमाम स्टार्स के साथ एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें लंबे समय तक चर्चाओं में रही थीं, लेकिन रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी को आज भी फैंस काफी शौक से पढ़ते हैं।

vinod mehra

रेखा की शादी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस को ये खुशी भी महज कुछ समय के लिए नसीब हुई थी। रेखा को शादी के तीन महीने बाद पता चला था कि, उनके पति मुकेश मानसिक रूप से बीमार हैं। इसी वजह से रेखा ने मुकेश से दूरी बनाने का फैसला किया था। इस बीच एक्ट्रेस के पति मुकेश ने छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मुकेश के परिवार ने रेखा पर बुरी पत्नी होने और मुकेश की जान लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें दोषी ठहराया था, जिस वजह से रेखा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दावा किया जाता है कि, रेखा ने पहली शादी विनोद मेहरा के साथ की थी। हालांकि, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। 

rekha married life

(ये भी पढ़ें: रेखा की बायोग्राफी: जिंदगी भर नहीं मिला पिता का नाम, शादी और कई अफेयर्स के बाद भी हैं अकेली)

फिलहाल, सलमान और रेखा दोनों मौजूदा समय में सिंगल लाइफ को ​ही एंजॉय कर रहे हैं। तो, क्या यह सलमान खान और रेखा की प्यारी सी छोटी प्रेम कहानी नहीं है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे ​लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.