बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर 2022 को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की गई, जिसमें बी-टाउन के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। हालांकि, पार्टी में जब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी पहुंचीं (Sangeeta Bijlani), तो हर किसी की निगाहें उनपर ठहर गईं। संगीता और सलमान के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।
सलमान के बर्थडे पार्टी में संगीता हॉट एंड ग्लैमरस अवतार में पहुंची थीं। 62 साल की उम्र के बावजूद संगीता का ये स्टाइलिश अंदाज देखकर हर कोई हैरान था। ब्लू कलर की शिमरी शार्ट ड्रेस में संगीता की खूबसूरती और उनका बोल्ड अंदाज कहर बरपा रहा था। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर हूप्स और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। बालों को वेवी कर्ल के साथ खुला रखते हुए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वैसे, एक्ट्रेस का ये लुक देख कहा जा सकता है कि उनके लिए उम्र महज एक नंबर है।
सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एक पल ऐसा आया, जो अब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, जब संगीता पार्टी से निकलकर अपनी कार की ओर जाने लगीं, तब सलमान खान उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। इतना ही नहीं, सलमान ने संगीता को कसकर गले लगाया और उन्हें फोरहेड पर किस भी किया। एक्स कपल के इस रोमांटिक मोमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब यह गॉसिप्स का हॉट टॉपिक बन गया है। संगीता और सलमान को यूं एक-दूसरे पर प्यार बरसाते देख फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट में लिखा है, 'पहला प्यार तो आखिर पहला ही होता है।'
सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। दोनों ने करीब 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। सलमान खान ने फिल्म मेकर कऱण जौहर के शो में खुलासा किया था कि उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। हालांकि, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की वजह एक्ट्रेस सोमी अली को बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान और सोमी के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में आग की तरह फैल गई थीं, जिसके बाद 1980 की 'मिस इंडिया' विनर संगीता और सलमान का रिश्ता टूट गया। हालांकि, दोनों को साथ में देखकर इनके पुराने रिश्ते की यादें ताजा हो ही जाती हैं।
सलमान से अलग होने के बाद संगीता के जीवन में फिर से प्यार ने दस्तक दी और उन्होंने साल 1996 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और उन्होंने साल 2010 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद से संगीता सिंगल हैं।
खबरों की मानें, तो संगीता बिजलानी, सलमान की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान एक तेलुगू फिल्म 'क्षणाम (kshanam) के रीमेक में काम करते दिखाई देंगे, जिसमें संगीता का भी एक अहम रोल हो सकता है। हिंदी रीमेक बनाने के लिए साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के राइट्स खरीदे हैं।
फिलहाल, संगीता और सलमान को फिर से साथ देखकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।