सायली कांबले की मेहंदी रस्म की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन शरारा में सुंदर दिखीं सिंगर

'इंडियन आइडल' फेम सिंगर सायली कांबले जल्द ही शादी करने वाली हैं। उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सायली कांबले की मेहंदी रस्म की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन शरारा में सुंदर दिखीं सिंगर

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों का मौसम है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर के बाद अब एक और सितारे की शादी होने वाली है। जी हां, इंडियन सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर धवल के साथ शादी करने वाली हैं। सायली की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Sayli Kamble with her beau

दिसंबर 2021 में सायली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने खूबसूरत प्रपोजल का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में सायली की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया को देखा जा सकता है, जब धवल उन्हें एक सजाए गए कमरे में ले गए थे, जहां उन्होंने सायली को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सायली ने कैप्शन में लिखा था, "हमेशा मेरे पास रहने के लिए @dhawal261192 बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरा प्यार, मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक और अब मेरे जीवन के लिए साथी.. हमेशा के लिए तुम्हारा होने का इंतजार नहीं कर सकती..मैं तुमसे प्यार करती हूं।"

(ये भी पढ़ें- 'काई पो चे' फेम एक्टर अमित साध ब्रिटिश अभिनेत्री विविएन मनोय को कर रहे हैं डेट: रिपोर्ट)

अब सायली शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 22 अप्रैल 2022 को शगुन की मेहंदी के साथ सायली के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हुए। अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए सायली ने एक स्ट्रैपी ग्रीन कलर का शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप चुना था। वह इसमें बेहद प्यारी लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सायली ने कैप्शन में लिखा है, “मेहंदी”।

Sayli Kamble

Sayli Kamble

Sayli Kamble

दिसंबर 2021 में सायली ने अपने प्यार धवल के साथ इंगेजमेंट की थी। अपनी सगाई में जहां सायली गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके मंगेतर नीले रंग की शेरवानी में जच रहे थे। अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए धवल ने कैप्शन में लिखा था, “मैं हमेशा आपके साथ हंसने के लिए, आपके नीचे होने पर आपको ऊपर उठाने के लिए, और जीवन में हमारे सभी कारनामों के माध्यम से बिना शर्त प्यार करने के लिए हमेशा रहूंगा। अपनी आखिरी सांस तक आपको प्यार करता रहूंगा!!”

Sayli Kamble with her beau

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल के बेटे नील से अभी तक नहीं मिले बहन निशा के बेटे ईशान, सामने आई वजह)

फिलहाल, हमें सायली को दुल्हन बनते देखने का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी मेहंदी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.