Shah Rukh Khan के बेटे Aryan की रूमर्ड GF Larissa Bonesi: जानें उनकी उम्र से पेशे तक के बारे में

यहां हम आपको एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय काफी चर्चा में हैं। आइए बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan की रूमर्ड GF Larissa Bonesi: जानें उनकी उम्र से पेशे तक के बारे में

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) सबसे मशहूर स्टार किड हैं। हालांकि, आर्यन खुद को कूल स्टार किड्स के घेरे से दूर रखते हैं और अपने काम पर फोकस रखते हैं। इस समय आर्यन अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'स्टारडम' में व्यस्त हैं। इस बीच, लारिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) के साथ उनके कथित रिलेशन की अफवाहें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, लोगों को यकीन है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन लारिसा के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं।

कौन हैं लारिसा बोन्सी, जिस लड़की को डेट कर रहे हैं आर्यन खान?

लारिसा बोन्सी एक ब्राज़ीलियाई मॉडल हैं। उनके पिता मार्क्विन्हो का 2021 में निधन हो गया और उनकी मां रेनाटा बोन्सी भी एक मॉडल रही हैं। उनका जन्म 28 मार्च 1990 को ब्राज़ील में हुआ था। उनके दो छोटे भाई-बहन भी हैं। छोटी उम्र से ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। जब वह मॉडलिंग करने के लिए चीन चली गईं, तब वह सिर्फ तेरह साल की थीं। 2011 में लारिसा बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भारत के मुंबई आ गईं।

Larissa Bonesi

जब Shah Rukh Khan को आर्यन के जन्म के वक्त सताने लगा था पत्नी गौरी की मौत का डर, खुद बताई थी वजह

भारत में लारिसा की एक्टिंग जर्नी

भारत में लारिसा बोन्सी एक मॉडल के रूप में काम करती रही हैं। हालांकि, उन्हें 2011 में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्म 'देसी बॉयज' से ब्रेक मिला। वह 'सुबह होने ना दे' गाने में नजर आई थीं। 2016 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'थिक्का' से अभिनय की शुरुआत की। बाद में 2018 में उन्हें फिल्म 'Next Enti' में सहायक भूमिका में देखा गया था। इतना ही नहीं, वह 2020 के म्यूजिक वीडियो 'सुरमा सुरमा' में गुरु रंधावा और जे सीन के साथ भी दिखाई दी थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म 'पेंटहाउस' से अपना ओटीटी डेब्यू भी किया है।

Larissa Bonesi

लारिसा बोन्सी और आर्यन खान के डेटिंग की हैं अफवाहें

आर्यन खान और लारिसा बोन्सी के रिश्ते की अफवाह तब शुरू हुई थी, जब एक ईगल-आइड 'रेडिटर' ने खुलासा किया कि कैसे आर्यन खान ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा के पूरे परिवार को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, आर्यन लारिसा के फरबेबी के अकाउंट को भी फॉलो करते हैं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि आर्यन खान ने लारिसा की मां को उनके जन्मदिन पर अपने ब्रांड 'D'yavol' से एक स्पेशल गिफ्ट भी भेजा था।

Larissa Bonesi

Larissa Bonesi

SRK की गोद में बैठे दिखे Aryan Khan, तो Suhana ने मॉम Gauri को लगाया गले, बचपन की फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हालांकि, यहां यह बता देना जरूरी है कि अभी तक न तो आर्यन और न ही लारिसा ने अपने कथित रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। फिलहाल, उनकी डेटिंग रूमर्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.