'ये मेरी लाइफ है' फेम शमा सिकंदर इसी साल BF जेम्स मिलिरॉन संग करेंगी शादी, इंटरव्यू में कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री शमा सिकंदर साल 2022 में ही अपने प्यार जेम्स मिलिरॉन से शादी करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'ये मेरी लाइफ है' फेम शमा सिकंदर इसी साल BF जेम्स मिलिरॉन संग करेंगी शादी, इंटरव्यू में कही ये बात

टीवी शो 'ये मेरी लाइफ है' फेम एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) वेब शो 'सेक्सहॉलिक' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री कुछ समय से अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन (James Milliron) के साथ अपने संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। समय-समय पर वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें साझा करती हैं, जिसके जरिए वह कपल गोल्स देती हैं।

James Milliron Shama Sikander

शमा अपने बॉयफ्रेंड जेम्स के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराती हैं। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनकी फोटो और वीडियो से भरे पड़े हैं। इस जोड़े की शादी 2020 में होनी थी, लेकिन उस समय महामारी ने दस्तक दी और उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कुछ समय पहले सगाई कर चुकी हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग प्लान्स का जिक्र किया।

shama

(ये भी पढ़ें- कौन हैं कृशा शाह, जो बनने वाली हैं अंबानी खानदान की बहू? जल्द ही अनमोल अंबानी संग लेंगी सात फेरे)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में शमा सिकंदर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की और बताया कि, यह कैसे महामारी के प्रकोप के चलते स्थगित हो गई और वह अपनी नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, जेम्स के साथ उनका रिश्ता हमेशा सहज रहा है, और उन्हें उनसे बेहतर साथी नहीं मिल सकता था। एक्ट्रेस के शब्दों में, "यह जल्द ही होगा, इंशाअल्लाह। उम्मीद है कि, 2022 वह साल होगा, जब हम शादी करेंगे। मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारा रिश्ता शुरू से ही बहुत सहज रहा है। हमारा साथ आना आसान रहा है। यह बहुत ही शांत, सुरक्षित, आश्वस्त करने वाला और आसान था। ऐसा लगता है कि, हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।"

shama

इसी बातचीत में शमा ने कहा कि, हर दूसरे रिश्ते की तरह उनके भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन दोनों ने इस समय में भी एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया है। 40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि, "हमारा विचार टूटना नहीं बल्कि मेकअप करना है। हम नहीं चाहते कि, हमारा अहंकार हमारे रिश्ते के रास्ते में आए। हम अपने अहंकार को नियंत्रण में रखते हैं। इसमें बहुत संभलना होता है, हम दोनों इसका बहुत ध्यान करते हैं। हमारे कठिन समय भी आसान होते हैं। हम एक-दूसरे को वह बनने के लिए मजबूर नहीं करते, जो हम नहीं हैं। हम दो व्यक्ति हैं, जो एक-दूसरे और खुद से बेहद प्यार करते हैं। हम सीमाओं का सम्मान करते हैं और हम एक-दूसरे को प्यार देना पसंद करते हैं। यह ऐसा नहीं है कि, वह मेरे मंगेतर हैं, इसलिए मुझे यह करना है, यह स्वाभाविक रूप से हम दोनों के लिए आता है। हमें जटिलताएं पसंद नहीं हैं।"

shama sikander

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने BF रणबीर कपूर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी को पता नहीं चलेगा')

'ज़ी न्यूज़' के साथ एक साक्षात्कार में शमा ने जेम्स मिलिरॉन के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने अपनी सगाई की खबर घोषित की थी और कहा था कि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। उन्होंने व्यक्त किया था कि, वह उन्हें अपने जीवन में पाकर कितना भाग्यशाली महसूस करती हैं। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने साझा किया कि, हर आधे घंटे में वह कहती हैं कि, वह उनसे प्यार करती हैं। उन्होंने आगे कहा था कि, यह खूबसूरत है, जब कोई व्यक्ति अपने जैसा कोई व्यक्ति पाता है, जो प्यार के बारे में उसी तरह सोचता है। उन्होंने कहा था कि, वह धन्य हैं।

shama

(ये भी पढ़ें-

खैर, हम शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.