फरहान अख्तर ने दोस्तों संग सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी बैचलर पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनकी होने वाली पत्नी शिबानी दांडेकर ने कमेंट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

फरहान अख्तर ने दोस्तों संग सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी करने वाले हैं। शादी से पहले एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की, जिसकी एक झलक अभिनेता ने शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

Farhan Akhtar with GF Shibani Dandekar

पहले ये जान लीजिए कि, फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से शिबानी को डेट कर रहे हैं। अपनी लंबी डेटिंग के बाद कपल 21 फरवरी 2022 को अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधेगा। उनकी शादी एक इंटीमेट अफेयर होने वाला है। हालांकि, उनकी बैचलर पार्टी से लगता है कि, उनकी शादी में खूब धमाल होने वाला है।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना-विक्की अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को ऐसे करते हैं मैनेज, सूत्र ने किया खुलासा)

Farhan Akhtar with GF Shibani Dandekar

दरअसल, फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की, इसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में वह अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में खास बात ये है कि, इसमें उनका और शिबानी का मुखौटा फिट किया गया है। फरहान ने जहां इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, “लड़के शहर में वापस आ गए हैं। #stagdaynightfever।” वहीं, शिबानी ने फोटो में कमेंट किया है, “टेक्निकली मैं भी वहां मौजूद हूं।”

Farhan Akhtar Bachelor Party

जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी ने ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में अपने बेटे फरहान अख्तर की शादी पर कहा था, “यह एक खुशी का मौका है और मैं इसका इंतजार कर रही हूं। वास्तव में, परिवार में हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। हम बहुत उत्साहित हैं।" हनी ईरानी से जब पूछा गया कि, उन्हें फरहान के शिबानी के साथ रिश्ते के बारे में कब और कैसे पता चला, तो उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें इसके बारे में बताया था।" जहां तक ​​पति और पत्नी बनने के अपने फैसले का सवाल है, तो इस पर हनी ईरानी ने खुलासा किया कि, इस जोड़े ने उन्हें रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था और वहीं पर ये निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि, "ऐसा कुछ समय पहले ​ही हुआ था।”

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित का हाथ पकड़ने पर कैसा था पति श्रीराम का रिएक्शन? कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस से ली चुटकी)

Farhan Akhtar with mother and girlfriend

हनी ईरानी ने कहा था, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, वे दोनों बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि, उनके पास एक शानदार जीवन है, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि, वे अब शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वे एक-दूसरे के बारे में बहुत गंभीर थे। लेकिन सच कहूं तो आज, जोड़े शादी के बारे में निर्णय लेने से पहले कुछ समय लेते हैं। हम इसका सम्मान करते हैं। हम दखल देने वाले लोग नहीं हैं। शिबानी और फरहान दोनों मेच्योर हैं। जो कुछ भी वे चाहते थे, हमने उसे मंजूर कर किया।”

Farhan Akhtar with Mother Honey Irani

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की शादी का जश्न शुरू: संगीत के साथ वेडिंग सेलिब्रेशन की हुई शुरुआत)

फिलहाल, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.