प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने पहना Fabiana Filippi का 38,434 रुपए का टॉप, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को बीते दिनों 'IPL' के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था, जहां वह 38,434 रुपए के व्हाइट टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

प्रेग्नेंट Shloka Mehta ने पहना Fabiana Filippi का 38,434 रुपए का टॉप, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अक्सर अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस और लाजवाब आउटफिट्स के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह अपने दूसरे बेबी की उम्मीद कर रही हैं और प्रेग्नेंसी में भी उनका फैशन गेम ऑन पॉइंट है। बीते दिनों, श्लोका को 'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान 'वानखेड़े स्टेडियम' में देखा गया था, जहां वह कैजुअल लुक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं।

श्लोका मेहता ने IPL प्रैक्टिस मैच में पेप्लम टॉप में फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी श्लोका मेहता शानदार मैटरनिटी फैशन गोल्स दे रही हैं। जब 30 अप्रैल 2023 को उन्हें अपनी सासू मां नीता अंबानी की स्वामित्व वाली 'आईपीएल' टीम 'मुंबई इंडियंस' के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान 'वानखेड़े स्टेडियम' में देखा गया था, तब वह सिंपल और कंफर्टेबल लुक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि श्लोका का सिंपल सा दिखने वाला यह टॉप काफी महंगा था।

SHLOKA MEHTA

श्लोका ने पहना 38,434 रुपए का 'Fabiana Filippi' व्हाइट पेप्लम टॉप

हाल ही में, श्लोका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनके लुक को डिकोड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, श्लोका के इस व्हाइट 'Fabiana Filippi' कॉटन-लिनेन पेप्लम टॉप में नीचे की ओर डबल लेयर एड की गई थी। हालांकि, इस सिंपल से टॉप की कीमत जानकर आप चौंक सकते हैं। दरअसल, ब्रांड की ऑफिशियल साइट पर वर्तमान में यह टॉप 45 प्रतिशत ऑफ के साथ 464 डॉलर की कीमत पर उपलब्ध है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 38,434 रुपए है।

COTTON PEPLEM T-SHIRT

श्लोका ने अपने इस टॉप के साथ ऑरेंज कलर की कंफर्टेबल पैंट को पेयर किया था। खुले बालों और अपने नो-मेकअप लुक में प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ऑरेंज कलर की सैंडल के साथ कंप्लीट किया था। 

SHLOKA MEHTA

जब श्लोका ने पहना था 40,400 का फ्लोरल-प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट

इसके अलावा, हाल ही में श्लोका मेहता को अपने ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इस दौरान, 'मॉम-टू-बी' श्लोका ने एक ब्रीजी को-ऑर्ड सेट पहना था, जिस पर फ्लोरल प्रिंट था। उन्होंने अपने कुर्ते को मैचिंग पैंट के साथ कैरी किया था। जानकारी के मुताबिक, उनके 'यावी' ब्रांड से पिक किए गए को-ऑर्ड सेट की कीमत 40,400 रुपए थी। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानकारी के लिए बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी अपने दूसरे बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें एक बेटे पृथ्वी अंबानी का आशीर्वाद प्राप्त है, जो 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए हैं। 

SHLOKA MEHTA

फिलहाल, श्लोका के पेप्लम टॉप की कीमत पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.