सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Tanya Khanijow ने BF ईशान से की सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

फेमस ट्रैवल व्लॉगर तान्या खानिजौ ने नॉर्दर्न लाइट्स के बीच अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान से सगाई कर ली है। आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Tanya Khanijow ने BF ईशान से की सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर तान्या खानिजौ (Tanya Khanijow) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जाना-माना चेहरा हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ट्रैवल व्लॉगर हैं। वर्तमान में तान्या अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज को जी रही हैं और अपने ट्रैवल पार्टनर ईशान के साथ दुनिया के कोने-कोने में घूम रही हैं। अब लवबर्ड्स ने अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए सगाई कर ली है।

फेमस इन्फ्लुएंसर तान्या खानिजौ ने बॉयफ्रेंड ईशान से की सगाई 

8 अप्रैल 2023 को तान्या खानिजौ और उनके बॅायफ्रेंड ईशान ने अपने संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साथ कुछ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट कर अपने दोस्तों और फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

 Tanya Khanijow Gets Engaged

पहली तस्वीर में ईशान को घुटने के बल बैठकर अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज करते देखा जा सकता है। कपल ने नॉर्दर्न लाइट्स की मौजूदगी में बर्फ के बीच सगाई की। तस्वीरों के साथ तान्या ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा और खुलासा किया कि कैसे वह प्यार में विश्वास नहीं करती थीं, लेकिन ईशान ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। 

उनके शब्दों में, "अपने शुरुआती 20 के दशक में रिश्तों के लिए नास्तिक होने से लेकर, इस लड़के के साथ आने और मुझे परिवर्तित करने तक। मैं इस रात इतनी जोर से रोई कि मेरा चेहरा जम गया! मैंने कभी ऐसे भविष्य की कल्पना नहीं की थी, जिसमें एक रात आएगी, जब मेरा बॉयफ्रेंड नॉर्दर्न लाइट्स के बीच मुझे प्रपोज़ करेगा, लेकिन कुछ चीजें योजना का हिस्सा नहीं होती हैं, वे बस हो जाती हैं और वे सबसे अच्छे पल होते हैं, जिन्हें आप जीवन भर याद रखते हैं।"

Tanya Khanijow Gets Engaged

आगे की तस्वीर में तान्या को अपनी खूबसूरत हीरे की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए देखी जा सकती हैं, जिसमें नेकलाइन पर ज्योमेट्रिक पैटर्न है। उन्होंने मेकअप को छोड़ते हुए अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। तान्या अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सेल्फी लेते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं और सच कहें तो उनके चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी।

Tanya Khanijow Gets Engaged

ईशान और तान्या लवर्स होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं और उनकी क्यूट केमिस्ट्री अगली तस्वीर में देखी जा सकती है। उन्होंने अपने मंगेतर के साथ एक अनमोल तस्वीर साझा की है, जिसमें वे एक खूबसूरत सीन का आनंद लेते देखे जा सकते हैं।

अपने आउटिंग के लिए तान्या ने एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने एक प्रिंटेड जैकेट और मैरून पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं, ईशान ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी और इसे ऑफ-व्हाइट जैकेट व बेज पैंट के साथ टीमअप किया था। कैमरे के लिए एक साथ पोज देते हुए लवबर्ड्स काफी प्यारे लग रहे थे।

Tanya Khanijow Gets Engaged

जब तान्या ने अपने बॉयफ्रेंड को विश किया था बर्थडे 

6 दिसंबर 2022 को ईशान के बर्थडे पर तान्या ने अपने इंस्टा हैंडल से बर्थडे बॉय के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। इन फोटोज में उन्हें ब्लू कलर की प्लंजिंग नेकलाइन सॉटन ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें क्रिस-क्रॉस टाई डिटेल है। उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप और स्ट्रैपी हील्स से पूरा किया था। दूसरी ओर, बर्थडे बॉय ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने नेवी ब्लू ब्लेज़र और डेनिम जींस के साथ पेयर किया था।

Tanya Khanijow Gets Engaged

फिलहाल, हम भी तान्या और ईशान को उनकी सगाई के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.