बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय मदरहुड फेज का आनंद ले रही हैं। 20 अगस्त 2022 को सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने जीवन में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब डिलीवरी के महज 3 महीने के भीतर ही वह अपने शेप में वापस आ गई हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
दरअसल, 23 नवंबर 2022 को सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आउटिंग के लिए अभिनेत्री ने आरेंज-ब्लू और पर्पल कलर के एब्सट्रैक्ट पैटर्न के साथ पेस्टल ग्रीन मिडी ड्रेस का चुनाव किया था। उनके आउटफिट में एक कॉलर वाली नेकलाइन टॉप और एक टाईर्ड स्कर्ट थी। उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग ब्लेज़र के फुल-लेंथ स्लीव्स के साथ पेयर किया था और इसे अपने कंधों पर डार्क-ग्रे लॉन्ग कोट के साथ लेयर किया था। हाई हील शूज, सनग्लासेस, एक हैंडबैग, सुंदर झुमके और एक मल्टीलेवल गोल्डन चेन ने उनके लुक को पूरा किया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक लाजवाब था। हालांकि, यह नई मां का गर्भावस्था के बाद का परिवर्तन था, जिसने हमें हैरान कर दिया। सोनम को अपने बेबी बॉय वायु कपूर आहूजा को जन्म दिए चार महीने से भी कम समय हुआ है और वह अपने खूबसूरत अवतार में वापस आ गई हैं। नई मां को अपनी जॉलाइन और टोंड बॉडी को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया और हम उनके दीवाने हो गए।
सोनम कपूर आहूजा 36 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुई थीं और अब वह बेटे वायु कपूर आहूजा की मां हैं। 'वोग इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में सोनम ने खुलासा किया था कि उनकी गर्भावस्था की यात्रा आसान नहीं थी। अभिनेत्री ने कहा था कि पहले तीन महीने बहुत मुश्किल थे, जिसके लिए वह तैयार नहीं थीं। सोनम ने कहा था, "यह कठिन रहा है, कोई आपको नहीं बताता कि यह कितना कठिन है। हर कोई आपको बताता है कि यह कितना शानदार है।" सोनम कपूर के बेटे के नाम का अर्थ जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी के बाद हुए आश्चर्यजनक परिवर्तन से हम हैरान रह गए हैं। तो आप क्या कहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।