'Splitsvilla' फेम Roshni Wadhwani-Dhruv Malik ने रोमांटिक वीडियो के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक

'हैदर' फेम अंशुमान मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड रोशनी वाधवानी ने 'स्प्लिट्सविला' के को-कंटेस्टेंट ध्रुव मलिक के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा करके अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'Splitsvilla' फेम Roshni Wadhwani-Dhruv Malik ने रोमांटिक वीडियो के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक

सोशल मीडिया सेंसेशन रोशनी वाधवानी (Roshni Wadhwani) ने 2018 में टीवी रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' के सीजन 11 में भाग लिया था और इससे उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। शो के को-कंटेस्टेंट अंशुमान मल्होत्रा ​​के साथ उनके डेटिंग की खबरें थीं। हालांकि, वे जल्द ही कुछ कारणों से अलग हो गए थे।

अब रोशनी ने ध्रुव मलिक के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। ध्रुव 'स्प्लिट्सविला एक्स3' के फाइनलिस्ट में से एक थे। इसके अलावा, वह एक सिंगर भी हैं और सेल्फ कंपोज्ड सॉन्ग्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करते रहते हैं।

Roshni Wadhwani

रोशनी वाधवानी ने ध्रुव मलिक के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक

21 मई 2023 को रोशनी वाधवानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने जीवन के प्यार ध्रुव मलिक के साथ एक वीडियो साझा किया। वीडियो की शुरुआत रोशनी ने अपने बॉयफ्रेंड ध्रुव को प्यार करते हुए की, ध्रुव उनके बेहद करीब थे और उनके बालों में उंगलियां फेरते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में रोशनी ने अपने कई रोमांटिक मोमेंट की झलक दिखाई है, जिनमें उनके कुत्ते के साथ बिताया गया समय और भी बहुत कुछ शामिल था।

Roshni Wadhwani makes her relationship with Dhruv Malik, Insta-official

वीडियो के बैकग्राउंड में हम एक ट्रेंडिंग ऑडियो सुन सकते हैं, जिसमें आवाज आ रही है, "दोस्तों, मैंने कर दिखाया। मुझे वह व्यक्ति मिल गया, जो मुझे अब तक सबसे ज्यादा खुश करता है।" ये शब्द ध्रुव के लिए रोशनी के प्यार को साबित करता है। वीडियो को शेयर करते हुए रोशनी ने ध्रुव के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा और उन्हें टैग भी किया। रोशनी के कैप्शन को इस तरह पढ़ा जा सकता है, "कोई ऐसा मिला, जिसे मैं अपना घर कह सकती हूं।"

Roshni Wadhwani makes her relationship with Dhruv Malik, Insta-official

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अंशुमान मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं रोशनी वाधवानी 

साल 2018 में रोशनी वाधवानी, अंशुमान मल्होत्रा के साथ रिश्ते में थीं, जो टीवी सीरीज 'वॉरियर हाई' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं और विशाल भारद्वाज की 2014 की फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर के यंग किरदार के लिए भी फेमस हैं। अंशुमान ने 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 11' में भी भाग लिया था और उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रिश्ता था। अगस्त 2018 में अंशुमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया था कि उन्हें रोशनी से प्यार हो गया है।

Roshni Wadhwani was in a relationship with Anshuman Malhotra

जब रोशनी वाधवानी और अंशुमान मल्होत्रा का हुआ ब्रेकअप

जैसा कि नियति ने उनके लिए कुछ और ही सोचा था और 2018 के अंत में रोशनी और अंशुमान ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे अलग हो गए हैं। अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी क्वेश्चन' सेशन के दौरान दोनों ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। जब एक फैन ने रोशनी से अंशुमान से ब्रेकअप के बारे में पूछा था, तो उन्होंने जवाब दिया कि कुछ लोग साथ रहने के लिए नहीं होते हैं।

Roshni Wadhwani was in a relationship with Anshuman Malhotra

फिलहाल, हम भी रोशनी और ध्रुव को उनके नए रिश्ते के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.