Karan Deol की मंगेतर Drisha ने 'संगीत' में पहना यूनिक ऑफ-शोल्डर लहंगा, पंजाबी लुक में दिखे पापा सनी

एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी करने के लिए तैयार हैं। इसके पहले, 16 जून 2023 को फैमिली ने एक 'संगीत' समारोह आयोजित किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Karan Deol की मंगेतर Drisha ने 'संगीत' में पहना यूनिक ऑफ-शोल्डर लहंगा, पंजाबी लुक में दिखे पापा सनी

अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के घर उत्सव का माहौल है, क्योंकि उनके बेटे करण देओल (Karan Deol) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर रहे हैं। कपल की शादी के उत्सव की शुरुआत एक इंटीमेट सगाई समारोह के साथ हुई। अब देओल और आचार्य फैमिली ने मुंबई के 'ताज' होटल में एक संगीत समारोह का आयोजन किया है।

करण देओल और द्रिशा आचार्य ने ब्लू आउटफिट में की ट्विनिंग 

16 जून 2023 को करण और द्रिशा अपने संगीत समारोह के लिए तैयार होने के बाद शटरबग्स को खुशी-खुशी पोज दिए। इवेंट के लिए द्रिशा रॉयल ब्लू लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके यूनिक आउटफिट में एक ऑफ-शोल्डर स्लीव ब्लाउज, कलरफुल फ्लोरल मोटिफ्स के साथ एक लहंगा स्कर्ट और एक ब्लू-टोन्ड दुपट्टा था, जिसे उन्होंने अपनी बाहों में ले रखा था।

karan

द्रिशा के लुक का एक और आकर्षण उनकी पसंद की मिनिमल ज्वेलरी थी। उन्होंने ब्लू चोकर नेकपीस और मैचिंग इयरिंग्स को चुना था। सटल मेकअप और सॉफ्ट वेवी कर्ल्स ने उनके लुक को पूरा किया था। वहीं, करण ने सेम कलर की मैचिंग शेरवानी पहनी थी। 

सनी देओल ने करण देओल की संगीत में पहना पठानी सूट

बेटे करण के संगीत के लिए सनी ने कॉन्ट्रास्टिंग पगड़ी के साथ म्यूट ग्रीन-टोन वाला पठानी सूट चुना। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और एक चेकर्ड जैकेट के साथ इसे और भी आकर्षक बनाया। लुक ने हमें उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में उनके किरदार 'दारा सिंह' की याद दिला दी।

sunny

Karan Deol-Drisha Acharya की वेडिंग डिटेल्स आई सामने, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल के साथ स्टाइलिश एंट्री

हाल ही में, हमें करण देओल और द्रिशा के संगीत समारोह से बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल का एक वीडियो मिला। समारोह के लिए हाथ में हाथ डालकर चलते हुए लवबर्ड्स मनमोहक लग रहे थे। समारोह के लिए बॉबी ने एक क्रीम कलर का कुर्ता चुना था, जिसे उन्होंने एक मैचिंग नेहरू जैकेट और एक सफेद पायजामा के साथ जोड़ा था।

tanya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, उनकी वाइफ तान्या पीले रंग का चिकनकारी लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे एक एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। तान्या ने अपने लुक को पोल्की इयररिंग्स, मैचिंग मांग-टीका, डेवी मेकअप और गजरे से सजे बन के साथ सजाया था।

करण देओल और द्रिशा आचार्य की सगाई समारोह की अनदेखी तस्वीर

हमने करण और द्रिशा के घर पर हुई इंटीमेट सगाई समारोह की एक अनदेखी तस्वीर देखी। तस्वीर में करण और द्रिशा अपने परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। हमने सनी देओल को भी देखा, जो अपने बेटे के ठीक बगल में बैठे थे।

karan

करण देओल की मंगेतर द्रिशा गोल्डन साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

सगाई के दिन करण की मंगेतर द्रिशा एक मिनिमल आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक मोनोटोन गोल्डन कलर की साड़ी चुनी थी और इसे एक स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। उन्होंने हैवी ज्पेलरी को छोड़ते हुए एक सुंदर नेकपीस चुना था। उनके लुक को सटल डेवी मेकअप और खुलक बालों से कंप्लीट किया गया था। दूसरी ओर, करण ब्लू कलर के कुर्ते और कंट्रास्ट नेहरू जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

karan

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हम करण और द्रिशा को अपनी सगाई का केक काटते हुए और एक दूसरे को पहला बाइट खिलाते हुए देख सकते हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें देओल परिवार की जल्द होने वाली बहू द्रिशा का लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.