Supriya Pathak ने बेटे Ruhaan की मेहंदी रस्म में फ्लॉन्ट की अपनी यूनिक डिजाइन, दुल्हन ने पहना शरारा

हाल ही में, हमें अभिनेत्री सुप्रिया पाठक के बेटे रुहान की 'मेहंदी' समारोह की कुछ अनदेखी झलकियां मिलीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Supriya Pathak ने बेटे Ruhaan की मेहंदी रस्म में फ्लॉन्ट की अपनी यूनिक डिजाइन, दुल्हन ने पहना शरारा

अभिनेता शाहिद कपूर की फैमिली में खुशियों का माहौल है, क्योंकि हर कोई उनके सौतेले भाई रुहान कपूर की शादी के जश्न में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया इसकी झलकियों से भरा है और हम भी इसे लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि रुहान, पंकज कपूर व सुप्रिया पाठक के बेटे हैं और उनकी शादी मनोज पाहवा व सीमा पाहवा की बेटी मनुकृति पाहवा से हुई।

वीना नागदा ने रुहान और मनुकृति की मेहंदी की अनदेखी झलकियां कीं शेयर

मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने रुहान और मनुकृति की मेहंदी सेरेमनी की कुछ अनदेखी झलकियां साझा की हैं। पहली झलक में हम मनुकृति और रुहान को एक हैप्पी फोटो के लिए पोज़ देते हुए देख सकते हैं। जहां मनुकृति ने बेबी पिंक कलर का शरारा पहना था, वहीं रुहान ने येलो कलर का कुर्ता और ब्लैक जैकेट पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लू टाई के साथ स्टाइल किया था। उस समय होने वाली दुल्हन ने आधे बंधे हुए हेयरडू और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया था।

supriya pathak

एक अन्य तस्वीर में हम रुहान को अपने पिता पंकज कपूर के साथ एक हैप्पी फोटो के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं। जब कैमरे ने उन्हें क्लिक किया, तो पिता-पुत्र की जोड़ी एक-दूसरे के करीब खड़ी थी। तस्वीर में अभिनेता ग्रे कलर के कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे और इसे एक चेकर ब्लेज़र के साथ जोड़ा था।

ruhaan

सुप्रिया पाठक ने बेटे रुहान की मेहंदी सेरेमनी में बनवाई खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

हालांकि, यह दूल्हे की मां सुप्रिया पाठक थीं, जिन्होंने महफिल लूट ली। अभिनेत्री को मस्टर्ड येलो कलर का सूट पहने देखा गया, जिस पर बड़े पत्ते छपे हुए थे। उनके सूट के हेम पर एक क्रिस-क्रॉस स्ट्रिंग डिटेलिंग थी, जो इसमें एक ओम्फ फैक्टर जोड़ रही थी। तस्वीरों में सुप्रिया अपनी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, यह वाकई देखने लायक था।

ruhaan

Mira Rajput ने देवर Ruhaan की वेडिंग रिसेप्शन में पहनी 2.30 लाख की रुच्ड ड्रेस, दिखीं बेहद सुंदर। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रुहान कपूर और मनुकृति पाहवा का वेडिंग रिसेप्शन

2 सितंबर 2023 को रुहान कपूर और मनुकृति पाहवा का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इवेंट के लिए, रुहान ने मैचिंग शर्ट के साथ ब्लैक कलर का पैंटसूट पहना था और अपने लंबे बालों को बन में बांधा था। दूसरी ओर, मनुकृति मिनिमल डिटेलिंग वाले व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इयररिंग्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। न्यूली मैरिड कपल वेन्यू में एंट्री करने से पहले लोगों के लिए पोज़ देते हुए प्यारा लग रहा था।

ruhaan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रुहान कपूर और मनुकृति पाहवा की मेहंदी समारोह की अनदेखी झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.