तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन गर्लफ्रेंड रशेल से की शादी, वेडिंग फोटोज में खूबसूरत दिख रहा कपल

नेता तेजस्वी यादव ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रचेल के साथ शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

तेजस्वी यादव ने क्रिश्चियन गर्लफ्रेंड रशेल से की शादी, वेडिंग फोटोज में खूबसूरत दिख रहा कपल

राजनीतिक पार्टी ‘आरजेडी’ के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी लॉन्ग टाइम क्रिश्चियन गर्लफ्रेंड रशेल गोडिन्हो के साथ दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उनकी शादी की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनकी पत्नी का भी खुलासा हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

Tejashwi Yadav

पहले ये जान लीजिए कि, तेजस्वी यादव अपनी गर्लफ्रेंड रशेल गोडिन्हो को काफी समय से डेट कर रहे हैं। उनके बीच का रिश्ता 6 साल का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, रचेल पेशे से एक एयरहोस्टेस हैं और वो दिल्ली में रहती हैं। तेजस्वी यादव ने एलेक्सिस के साथ अपना रिश्ता काफी गुपचुप रखा था।

(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: राखी सावंत की पति रितेश संग हुई लड़ाई! कहा- 'मैं पक गया हूं तुमसे')

Tejashwi Yadav

अब आपको उनकी शादी की फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड रशेल गोडिन्हो के साथ दिल्ली के सैनिक फॉर्म में शादी की। उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फोटोज में तेजस्वी बेज कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी दुल्हन ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहन रखा है और भारी ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।

खबरों की मानें तो, तेजस्वी यादव ने अपनी लेडीलव के साथ ‘चट मंगनी पट ब्याह’ किया है। उनके सगाई समारोह का भी आयोजन आज ही किया गया था। तेजस्वी की शादी की जल्दबाजी का कारण उनके पिता लालू प्रसाद यादव की खराब तबीयत को बताया जा रहा है।

Tejashwi Yadavi Marriage Photo

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट! 2022 में करेंगी बच्चे का स्वागत, कहा- 'ये बात छुपा नहीं सकते')

यही नहीं, यादव परिवार में ये पहली बार है कि, जब किसी सदस्य की अंतरजातीय शादी हुई है। मीडिया में चल रहीं खबरों की मानें तो, तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव और घर के बाकी के सदस्य इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि, उनके घर में क्रिश्चियन बहू आए, लेकिन काफी मनाने के बाद आखिरकार उन्होंने अपनी बहू रचेल को अपना लिया है।

Tejashwi Yadavi Marriage Photo

तेजस्वी यादव के बारे में बात करें तो, वह बिहार के एक दिग्गज नेता के रूप में गिने जाते हैं। वह भारत के सबसे कम उम्र के ‘विपक्ष के नेता’ भी हैं। वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक पार्टी ‘राष्ट्रीय जनता दल’ को लीड करते हैं। हालांकि, शायद आपको पता हो कि, एक नेता होने से पहले वह एक क्रिकेटर थे। वह IPL टीम ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ (दिल्ली केपिटल्स) और ‘झारखंड क्रिकेट टीम’ के लिए मैदान पर छक्के छुड़ा चुके हैं।

Tejashwi Yadav

(ये भी पढ़ें- मुकेश-नीता अंबानी के घर की एक दीवार आकाश-ईशा और अनंत की दुर्लभ तस्वीरों से है भरी, देखें झलक)

फिलहाल, हम भी तेजस्वी यादव को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी शादी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- तेजस्वी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.